हथियार के बल पर डॉक्टर से रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: दरऊ चौकी के बंगाली कॉलोनी में क्लीनिक में घुसकर हथियारों के बल पर बदमाशों को डॉक्टर से रंगदारी मांगना भारी पड़ गया. मामले में पुलिस ने दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है.

मामला दरऊ चौकी के बंगाली कॉलोनी का है. डॉक्टर से रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों को किच्छा कोतवाली पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास एक तमंचा और एक चाकू भी बरामद हुआ है. आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में 2 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद: मौसम विभाग का 'ऑरेंज अलर्ट', भारी बारिश की चेतावनी के बाद डीएम ने दिए आदेश

यह भी पढ़े 👉 एमबीपीजी कॉलेज के बाहर छात्र नेताओं पर हमला करने के मामले में कोर्ट ने पांच लोगों को सात-सात साल की सजा सुनाई

बता दें कि दो बदमाश तमंचा और चाकू लेकर एक क्लीनिक में जा घुसे और डॉक्टर छत्रपाल सिंह से 10 हजार की रंगदारी मांगने लगे. शोर होने पर आसपास के लोगों ने बदमाशों को घेर लिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बदमाशों को हिरासत में लेते हुए तलाशी ली. आरोपी राशिद निवासी नई सुनहरी वार्ड नंबर 13 किच्छा के पास से 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अंतर-धार्मिक विवाहों पर कस सकता है शिकंजा: धामी सरकार ला रही है नया 'निकाहनामा' नियम, रजिस्टर्ड मौलवी ही करा सकेंगे निकाह

जबकि दूसरे आरोपी गुलहसन निवासी सिरौली कलां थाना पुलभट्टा के पास से एक चाकू बरामद हुआ. जिसके बाद दोनों आरोपियो को पुलिस किच्छा थाने ले गई. आरोपियो के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया. जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  पांडे का राम प्रेम बना सियासी चर्चा का सबब, जन्मदिन समारोह में गर्मजोशी से मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक पारा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad