पंचायत चुनाव के दौरान मोटाहल्दू में हुए बबाल के बाद 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें -

लालकुआं: पंचायत चुनाव के दौरान मोटाहल्दू के जयपुर खीमा में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने 150 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई पीठासीन अधिकारी की तहरीर पर की गई है।


 

क्या है पूरा मामला?

 

यह भी पढ़ें 👉  भगत सिंह कोश्यारी को 'पद्म भूषण' मिलने पर बिंदुखत्ता में जश्न: भाजपा नेता मनोज सिंह बसनायत ने जताई खुशी; कहा—"समस्त उत्तराखंड वासियों के लिए ऐतिहासिक और गौरव का क्षण"

गत 28 जुलाई को पंचायत चुनाव के मतदान के दौरान जयपुर खीमा पोलिंग बूथ पर कुछ ग्रामीण मतदान करने पहुँचे, तो उन्हें पता चला कि उनके वोट पहले ही डाले जा चुके हैं। इस पर ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: महामंत्री पद पर अमजद खान का डिजिटल और जमीनी 'धमाका'; छोटे-बड़े व्यापारियों के भारी ध्रुवीकरण से विपक्षियों में मची खलबली

पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त को पीठासीन अधिकारी दिनेश प्रसाद की तहरीर पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों पर चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने, मतदान दल के सदस्यों के साथ मारपीट करने, धमकी देने और मतपेटियाँ छीनने जैसी धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। मामले की जाँच हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज शंकर नयाल को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  गदेरे का पानी पीना और नहाना पड़ा भारी: अस्पताल में दो बुजुर्गों और 4 साल के बच्चे की नाक से निकाली गई जिंदा जोंक