प्रहलाद नगरी के अध्यक्ष लोकप्रिय शिवम द्विवेदी ने हिंदू नव वर्ष की बधाई देते हुए कहा भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए

खबर शेयर करें -

हरदोई: प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष लोकप्रिय शिवम द्विवेदी ने हिंदू नव वर्ष की बधाई देते हुए कहा भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए। भारत प्राचीन काल से ही वेदिक सनातनी परंपराओं को मानने वालों का देश है। वर्तमान में हिंदू धर्म के अनुयायियों की संख्या अधिक है। देश की आधी जनसंख्या द्वारा अंगीकृत धर्म ही देश का धर्म होता है। यह मान्यता विश्व के अन्य देश में है। भारत विभाजन विलेख के अनुसार हिंदू धर्म से विभिन्न धर्मावलंबियों को उनकी मांग के अनुसार भारत भूमि का बड़ा भूभाग, एक स्वतंत्र देश के रूप में दे दिया गया था। विश्व में हर धर्म पंथ के अपने अलग देश है। इसलिए भारत देश को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  खतरनाक शौक: बंदूक के साथ फोटो खिंचवाने के चक्कर में चली गोली, 18 वर्षीय युवक की मौत; दोस्त गिरफ्तार

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें