काशीपुर नगर निगम में लोक कल्याण मेले का आयोजन कल, योजनाओं की लगेगी झड़ी, ऑन-द-स्पॉट मिलेगा फायदा

खबर शेयर करें -

 

 

राजू अनेजा,काशीपुर। नगर निगम काशीपुर परिसर में कल गुरुवार 25 सितम्बर को लोक कल्याण मेला आयोजित किया जा रहा है। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन में करीब 300 प्रतिभागियों की मौजूदगी तय मानी जा रही है।

मेले का मकसद जनता को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से सीधा लाभ दिलाना है। PMAY-U 2.0 (अंगीकार अभियान 2025), प्रधानमंत्री स्वनिधि, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और मुफ्त बिजली योजना जैसी प्रमुख योजनाओं पर ऑन-द-स्पॉट सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही बैंक व हेल्प डेस्क के माध्यम से त्वरित समाधान भी सुनिश्चित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  एमआईईटी कुमाऊँ में हरेला पर्व पर उमंग: एनएसएस इकाई ने किया वृक्षारोपण, लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

निगम ने “Vocal for Local” के तहत स्वयं सहायता समूहों (SHG) के हस्तनिर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए खास स्टॉल लगाए हैं। वहीं नागरिकों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य शिविर भी होगा, जिसमें बेसिक चेकअप और विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत: गलत दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रेलर ने मारी टक्कर, सहारनपुर के चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत

महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं। नगर निगम ने दावा किया है कि मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और उम्मीद जताई है कि आयोजन में जबरदस्त भीड़ उमड़ेगी।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी शस्त्र लाइसेंस का बड़ा खुलासा: 94 लाइसेंस जब्त, 119 हथियार थानों में जमा; अब सात राज्यों में होगी जांच

 

Ad