उत्तराखंड: पहाड़ों पर रुक-रुक कर बारिश-बर्फबारी जारी, मैदानी इलाकों में चलेंगी तेज हवाएँ; आज कोई अलर्ट नहीं
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के पहाड़ी जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जबकि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिल रही है। इससे तापमान में गिरावट आ गई है और जून माह में भी दिसंबर-जनवरी जैसा मौसम बना हुआ है। हालांकि, आज (मंगलवार, 10 जून 2025) प्रदेश में मौसम लोगों की परेशानियों को थोड़ा और बढ़ा सकता है, खासकर हवाओं के चलते।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान:
देहरादून मौसम विभाग के अनुसार:
- उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है।
- बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
- उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में सतही हवाएँ और झोंकेदार तेज हवाएँ (30-40 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है।
- उत्तराखंड के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने आज प्रदेश में बारिश को लेकर कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया है।
देहरादून का मौसम:
मौसम विभाग के मुताबिक, देहरादून में आज आसमान मुख्यतः साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में गरज वाले बादल विकसित हो सकते हैं। अधिकतम तापमान लगभग 39°C और न्यूनतम तापमान लगभग 25°C रहने की संभावना है।
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी:
गौरतलब है कि केदारनाथ धाम और सिख धर्म के तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब में बीते दिनों बर्फबारी देखने को मिली है। इसके बावजूद श्रद्धालु तमाम मुश्किलों के बाद भी बड़ी तादाद में केदारनाथ और हेमकुंड साहिब पहुँच रहे हैं। वहीं, बर्फबारी से तापमान में खासी गिरावट देखने को मिली है। इसके अलावा, प्रदेश के अन्य उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भी बर्फबारी का दौर जारी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें