नैनीताल में भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’, 12 अगस्त को सभी स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद

खबर शेयर करें -

नैनीताल: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून द्वारा जारी किए गए मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, नैनीताल जिले में 12 अगस्त 2025 (मंगलवार) को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। इस चेतावनी के मद्देनज़र, जिला मजिस्ट्रेट वंदना ने जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की तीन छात्राएं एक साथ लापता, 24 घंटे बाद भी नहीं लगा कोई सुराग; परिजनों में मचा हड़कंप, कोतवाली पुलिस ने शुरू की तलाश

 

मौसम विभाग की चेतावनी

 

मौसम विभाग ने नैनीताल के लिए “रेड अलर्ट” जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार, 12 अगस्त को गरज के साथ तेज बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना है। इससे नदियों, नालों और गधेरों में जलस्तर बढ़ सकता है और संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन हो सकता है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  जो दशकों में कोई नहीं कर पाया, उसे धामी कैबिनेट तक पहुंचाने में दीपेंद्र ने निभाई अहम भूमिका, बिंदुखत्ता वालों को मिली बड़ी सौगात… अब 2027 पर निगाहें!

 

आदेश में दिए गए निर्देश

 

जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार:

  • 12 अगस्त 2025 (मंगलवार) को जनपद नैनीताल के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) बंद रहेंगे।
  • सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
  • मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला शिक्षाधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे संभव होने पर ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करवाएं और अत्यंत आवश्यकता होने पर ही शिक्षकों व कर्मचारियों को स्कूल बुलाएं।
यह भी पढ़ें 👉  चुनावी बिसात पर बिंदुखत्ता का बड़ा दांव! धामी कैबिनेट की मंजूरी के बाद दिल्ली के दरबार में पहुंची फाइल, चुनाव से पहले मिलेगा हक या फिर मिलेगा आश्वासन?
Ad