पहली बार चुनाव जीतकर सीधा दिल्ली के मुख्यमंत्री बनी रेखा गुप्ता, आईए जानते हैं उनकी निजी जिंदगी और राजनीत‍िक सफर के बारे में कुछ खास बातें

Rekha Gupta became the Chief Minister of Delhi after winning the elections for the first time, let us know some special things about her personal life and political journey.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा ,दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भाजपा हाई कमान ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता की घोषणा कर सभी को अचंभित कर दिया।रेखा गुप्ता का नाम आने के पीछे सबसे बड़ी वजह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को बताया जा रहा है.

द‍िल्‍ली की मुख्‍यमंत्री चुनी गईं रेखा गुप्‍ता बीजेपी की कर्मठ कार्यकर्ता रही हैं. शालीमार बाग से उन्‍होंने पहली बार विधानसभा का चुनाव जीता और पहली बार ही बीजेपी शीर्ष नेतृत्‍व ने उन पर भरोसा जताते हुए सीएम की कमान सौंप दी. वैश्य समुदाय से ताल्‍लुक रखने वाली रेखा गुप्‍ता की निजी जिंदगी और राजनीत‍िक सफर के बारे में कुछ खास बातें.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: बरहनी रेंज में वन टीम और लकड़ी तस्करों के बीच भीषण मुठभेड़, दोनों ओर से चले 75 से अधिक राउंड; तीन बाइकें व सागौन की लकड़ी छोड़कर फरार हुए तस्कर

रेखा गुप्ता की नेतृत्व क्षमता, राजनीतिक अनुभव और समुदाय में उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए एक मजबूत दावेदार माना जा रहा था. उनकी नियुक्ति से न केवल वैश्य समुदाय, बल्कि दिल्ली के व्यापक जनसमूह में सकारात्मक संदेश जाएगा. रेखा गुप्ता का नाम आने के पीछे सबसे बड़ी वजह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को बताया जा रहा है. दावा क‍िया जा रहा था क‍ि आरएसएस ने महिला मुख्यमंत्री बनाने की बात कही थी, जिसे बीजेपी आलाकमान ने मान ल‍िया.

यह भी पढ़ें 👉  आरटीओ के नाम पर अवैध वसूली व फर्जीवाड़ा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एसटीएफ और पंतनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; 75 आरसी, 7 डीएल व लैपटॉप-प्रिंटर बरामद
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सावधान ! रात के 10 बजते ही काशीपुर की सड़कों पर फर्राटा भरता है मौत का काफिला , ओवरलोड डंपरों के आगे बेबस पूरा शहर