हल्द्वानी में रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला, सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: कोतवाली क्षेत्र के राजपुरा क्षेत्र में एक रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है. जहां एक कलियुगी सौतेले पिता ने अपने ही नाबालिग बेटी की अस्मत लूट ली. पूरे मामले में पीड़िता की मां के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी अरुण सैनी ने बताया कि मामला 3 महीने पुराना है. पीड़िता ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि 10 अगस्त को वह किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी. इस दौरान उसकी नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी. जिसका फायदा उठाकर उसके सौतेला पिता ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसके साथ मारपीट कर मुंह बंद करने की धमकी दी.

यह भी पढ़ें 👉  पांडे का राम प्रेम बना सियासी चर्चा का सबब, जन्मदिन समारोह में गर्मजोशी से मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक पारा

यह भी पढ़े 👉 कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर युवती से रेप करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्ते

घटना के बाद से किशोरी गुमशुम रहने लगी. पिछले कई दिनों से किशोरी के गुमशुम रहने पर उसने जब पूछताछ की तो किशोरी ने अपने साथ हुई घटना को बताया. जिसके बाद पीड़िता की मां ने आरोपी पति के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है.

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बारिश का कहर: हवालबाग के उडयूडा में मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत

कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सैनी ने बताया कि महिला के पति का कई साल पहले मौत हो चुकी थी. जिसके बाद उसने एक व्यक्ति से शादी की थी. पूरे मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में 2 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद: मौसम विभाग का 'ऑरेंज अलर्ट', भारी बारिश की चेतावनी के बाद डीएम ने दिए आदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad