रिश्तों में बढ़ेगी मिठास और करियर में बनेगी बात… जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आज 7 जुलाई 2025, सोमवार का दिन है। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि आज रात 11 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 3 मिनट तक शुभ योग रहेगा और देर रात 1 बजकर 12 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आज सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है, जिससे कुछ राशियों के लिए आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के प्रबल योग हैं।
मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा, खासकर लोहे से जुड़ी वस्तुओं के व्यापार में। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी और दांपत्य जीवन में भी तालमेल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर ब्लड प्रेशर के मरीज। नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।
वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन व्यापार में लाभ लेकर आएगा, जिससे व्यवसाय में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में चहल-पहल बनी रहेगी। आर्थिक पक्ष मध्यम रहेगा, खर्च सोच-समझकर करें। पारिवारिक वातावरण थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है, इसलिए संवाद में संयम रखें। कंधे में दर्द की शिकायत हो सकती है, भारी वजन उठाने से बचें। अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते बन सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। धन लाभ का योग है और रिश्तों में सुधार होगा। कार्यों में तेजी आएगी। उधार लेनदेन से बचें और नौकरी बदलने में जल्दबाजी न करें। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। छात्रों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी।
कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा। आप अपनी समझदारी से विरोधियों को मात देने में सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ हंसी-मजाक का माहौल बनेगा। यात्रा से कुछ जरूरी जानकारी मिल सकती है। कोई पुरानी गलती सामने आने पर आपको सफाई देनी पड़ सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
सिंह राशि (Leo)
आज आपका सम्मान और बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। ऑफिस में सहयोगियों से मदद मिलेगी। संतान की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। यात्रा से लाभ होने की संभावना है। आपको करियर को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे।
कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ऑफिस में प्रमोशन या मान-सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। नए अवसरों को गंभीरता से लें। परिवार में आज किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं, शांति से समाधान ढूंढें।
तुला राशि (Libra)
आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए तरक्की का दिन है। व्यापार में तेजी आएगी और बड़े ऑर्डर पर बात हो सकती है। नए प्रोजेक्ट को पूरा करने का दबाव रहेगा। प्रॉपर्टी के सौदे में लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। 1सेहत का ध्यान रखें, सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन व्यस्त रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ रहेगी और पेमेंट वसूली का दबाव रहेगा। लेन-देन में सावधानी बरतें। नौकरीपेशा जातक लक्ष्य के लिए अतिरिक्त प्रयास करेंगे। कुछ कर्मचारियों का ट्रांसफर हो सकता है। परिवार में हंसी-मजाक का माहौल रहेगा और दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। गर्दन में दर्द की शिकायत हो सकती है।
धनु राशि (Sagittarius)
आज लवर की फीलिंग्स को हर्ट न करें। एक स्ट्रांग ऑफिशियल लाइफ बनाए रखें और समृद्धि का इस्तेमाल करने के लिए एक उचित निवेश प्लानिंग बनाएं। सेहत के नजरिए से भी आज आप अच्छे हैं। कई स्रोतों से पास पैसा आएगा और नई जिम्मेदारी दरवाजे पर दस्तक देगी।
मकर राशि (Capricorn)
आज धन लाभ का योग है। ऑफिस की गॉसिप पर ध्यान न दें। परिवार से जुड़ी समस्या हल होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कोर्ट केस में सफलता मिल सकती है। उधार लेनदेन से बचना होगा। संतान से खुशी मिलेगी।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज कार्यक्षेत्र में सामान्य स्थिति रहेगी। काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है, जिसके मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। लाभ के लिए नई रणनीति अपनानी होगी। नए ऑर्डर्स के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में मनमुटाव संभव है, धैर्य रखें और जीवनसाथी के साथ स्पष्ट संवाद बनाए रखें। ब्लड प्रेशर से जुड़ी परेशानी हो सकती है, गुस्सा न करें।
मीन राशि (Pisces)
आज ऑफिस में टैलेंट दिखाने के मौके मिलेंगे। हालांकि, कुछ आर्थिक दिक्कतें भी आ सकती हैं। परिवार में सुख शांति बढ़ेगी। करियर पर ध्यान देने का समय है। सुख सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा। पूरी योजना बनाकर काम करें और लोगों से उलझने से बचें। अपने समय का सही तरीके से उपयोग करें।
यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत स्थिति के लिए किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह लेना उचित होगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें