काशीपुर में राजस्व उपनिरीक्षक की संदिग्ध मौत, पत्नी और सास पर मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

काशीपुर: काशीपुर के तालबपुर निवासी राजस्व उपनिरीक्षक दौलत सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में उनकी पत्नी ललिता और सास राजबाला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला मृतक के भाई पाकेश कुमार की शिकायत के बाद सामने आया है।


 

क्या है पूरा मामला?

 

शिकायतकर्ता पाकेश कुमार ने बताया कि उनके भाई दौलत सिंह बाजपुर तहसील में राजस्व उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। उनका विवाह नवंबर 2019 में ललिता से हुआ था, जो खुद वर्तमान में गदरपुर/जसपुर में सहायक समाज कल्याण अधिकारी (एएसडब्ल्यूओ) के पद पर कार्यरत हैं। पाकेश ने आरोप लगाया कि उनकी भाभी अक्सर दौलत सिंह से उनके माता-पिता के इलाज और उनके पढ़ाई के खर्च को लेकर झगड़ा करती थीं। इसी वजह से उनकी भाभी उन्हें लेकर काशीपुर के सरकारी क्वार्टर में रहने लगीं।

यह भी पढ़ें 👉  बुग्याल में बकरियां चराने गए 22 वर्षीय युवक की खाई में गिरने से मौत; आदि कैलाश मार्ग पर बर्फबारी से यात्रा रुकी

पाकेश के अनुसार, 27 अगस्त को सुबह 7:45 बजे दौलत सिंह की अचानक मौत हो गई। जब वह काशीपुर पहुँचे, तो उनकी भाभी ने पहले मौत का कारण हार्ट अटैक बताया, लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने और उनकी माँ (सास) ने कहा कि दौलत सिंह ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉  क्या आपका बच्चा पढ़ाई में अव्वल है, लेकिन मंच पर बोलते ही खामोश हो जाता है? अब विनायक लर्निंग देगा आपके बच्चों को आत्मविश्वास की उड़ान

 

पुलिस ने शुरू की जाँच

 

पाकेश कुमार ने आरोप लगाया कि उनकी भाभी और सास ने ही उनके भाई को आत्महत्या के लिए उकसाया। आईटीआई थाना के प्रभारी कुंदन रौतेला ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर पत्नी और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जाँच कर रही है और आरोपों की सच्चाई का पता लगाने के लिए सरकारी रिकॉर्ड और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सलाखों के पीछे आई पिता की मौत की खबर, अंतिम विदाई के लिए पॉक्सो आरोपी बेटे को कोर्ट से मिली इजाजत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad