रुद्रपुर: नशे में धुत बेटे ने कुल्हाड़ी से की पिता की हत्या, गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक युवक ने नशे में धुत होकर अपने पिता की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने बड़े बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।


 

क्या हुआ घटनाक्रम?

 

पुलिस के मुताबिक, 16 जुलाई की रात ग्राम मोहनपुर नंबर 1, थाना दिनेशपुर में गुरूपद विश्वास (पिता) और उनके बेटे कन्हई विश्वास (आरोपी) के बीच एक मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद के दौरान, कन्हई विश्वास ने अपने पिता गुरूपद पर कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दो महीने पहले की थी बेटी की शादी, पत्नी, बेटी और दामाद ने दराती से काटकर की व्यक्ति की हत्या

आनंद-फानन में परिजन घायल गुरूपद को अस्पताल ले गए। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया, जहाँ बीते दिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


 

आरोपी का वायरल वीडियो और गिरफ्तारी

 

यह भी पढ़ें 👉  लोहाघाट: मानाढुंगा गांव में गोशाला के भीतर भैंस के पास आराम से बैठ गया गुलदार; 2 घंटे तक मची रही अफरा-तफरी

एसओ दिनेशपुर, नंदन सिंह रावत ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल के समीप से आरोपी कन्हई विश्वास को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी कन्हई विश्वास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह नशे की हालत में यह कहता नजर आ रहा है कि “अभी एक की हत्या की है, अभी और भी हत्या करनी हैं।”

मृतक के बड़े बेटे सोमनाथ विश्वास की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को ग्राम मोहनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत: तितालीखेत में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत; मोबाइल की घंटी बजने से हुई एक मृतक की पहचान

 

यह घटना परिवारिक विवादों और नशे के दुरुपयोग के गंभीर परिणामों को दर्शाती है।

 

Ad