रुद्रपुर : थाना पंतनगर इलाके में बस पर चढ़ते वक्त गिरकर सिडकुल कर्मी की मौत

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर : थाना पंतनगर इलाके में बस पर चढ़ते वक्त गिरकर सिडकुल कर्मी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मोहाली पंजाब निवासी 33 वर्षीय विधित देव नागर सिडकुल की ऑटो कंपनी स्थित लॉजिस्टिक ब्रांच में काम करता था और थाना ट्रांजिट कैंप स्थित किराए के मकान में रहता था। बताया जा रहा है कि रोजमर्रा की भांति विधित कंपनी की बस में डयूटी जाने के लिए चढ़ रहा था कि अचानक गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा; गूलर बाजार के पास बस 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, 9 श्रद्धालुओं की मौत और 25 घायल

यह देख सहयोगी उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर थाना ट्रांजिट कैंप के दरोगा रमेश चंदोला ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा: दिनदहाड़े बीच सड़क पर खौफनाक वारदात; लेनदेन के विवाद में बोलेरो सवार 6 बदमाशों ने बाजपुर के युवक को कार से खींचकर पीटा, फिर जबरन अगवा कर ले गए
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि के युवाओं की नसों में जहर घोलने यूपी से आ रही थी नशे की डोज़! 215 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें