रुद्रपुर : थाना पंतनगर इलाके में बस पर चढ़ते वक्त गिरकर सिडकुल कर्मी की मौत

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर : थाना पंतनगर इलाके में बस पर चढ़ते वक्त गिरकर सिडकुल कर्मी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मोहाली पंजाब निवासी 33 वर्षीय विधित देव नागर सिडकुल की ऑटो कंपनी स्थित लॉजिस्टिक ब्रांच में काम करता था और थाना ट्रांजिट कैंप स्थित किराए के मकान में रहता था। बताया जा रहा है कि रोजमर्रा की भांति विधित कंपनी की बस में डयूटी जाने के लिए चढ़ रहा था कि अचानक गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: टांडा के जंगल में हाथियों द्वारा पेड़ गिराए जाने से लालकुआं-काशीपुर रेलमार्ग पर चार घंटे ठप रहा ट्रेनों का संचालन; पांच ट्रेनें फंसी, यात्रियों को हुई भारी फजीहत

यह देख सहयोगी उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर थाना ट्रांजिट कैंप के दरोगा रमेश चंदोला ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा: दिनदहाड़े बीच सड़क पर खौफनाक वारदात; लेनदेन के विवाद में बोलेरो सवार 6 बदमाशों ने बाजपुर के युवक को कार से खींचकर पीटा, फिर जबरन अगवा कर ले गए
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  हड्डियों के जटिल रोगों से जूझते मरीजों के लिए नई उम्मीद! कुमाऊं के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉ. पुनीत अग्रवाल ने दिल्ली में हासिल की आधुनिक सर्जरी की नई तकनीकों में महारत

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें