Samsung Galaxy A73 5G की सेल शुरू, 499 रुपये में पाएं Galaxy Buds और 3 हजार का कैशबैक भी

खबर शेयर करें -

सैमसंग का प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy A73 5G कंपनी की वेबसाइट पर शानदार ऑफर के साथ उपलब्ध है। कंपनी का यह फोन दो वेरिएंट- 8जीबी+128जीबी और 8जीबी+256जीबी में आता है। इसके 128जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये और 256जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है।

सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर आप इस फोन के दोनों वेरिएंट को 3 हजार रुपये के कैशबैक के साथ खरीद सकते हैं। कैशबैक के लिए आपको कोटक, ICICI या SBI के कार्ड से पेमेंट करना होगा। इसके अलावा कंपनी इस फोन को खरीदने वाले यूजर्स को 7990 रुपये की कीमत में आने वाले गैलेक्सी बड्स लाइव केवल 499 रुपये में ऑफर कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: देहरादून में नमी और धुंध का डेरा; चार पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार

सैमसंग गैलेक्सी A73 के फीचर और स्पेसिफिकेशन

फोन में कंपनी 1080×2400 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले ऑफर कर रही है। फोन में मिलने वाला यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। कंपनी इस फोन को 8जीबी रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में ऑफर करती है।

यह भी पढ़ें 👉  फूलदेई 2026: 15 मार्च को खिलेगी खुशियों की क्यारी; जानें क्या है इस 'लोक पर्व' का महत्व और परंपरा

प्रोसेसर के तौर पर इसमें आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G मिलेगा फोन के रियर में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ चार कैमरे लगे हैं। इनमें 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल कैमरा, एक 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और एक 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा शामिल है।

वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें तो सैमसंग का यह फोन ऐंड्रॉयड 12 पर बेस्ड OneUI 4.1 पर काम करता है।