लालकुआं। लालकुआं से बिन्दुखत्ता स्थित घर की ओर स्कूटी द्वारा जा रहे युवक की स्कूटी शहीद स्मारक स्थल के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसके चलते उक्त युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले हल्द्वानी उसके बाद भोजीपुरा के राम मूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता के इंदिरानगर द्वितीय निवासी कमल सिंह रौतेला उम्र 35 वर्ष गत शाम लालकुआं से सामान खरीद कर स्कूटी द्वारा घर की ओर जा रहा था, अचानक शहीद स्मारक स्थल के समीप स्कूटी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसके चलते कमल गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे 108 सेवा द्वारा पहले डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर भोजीपुरा स्थित राम मूर्ति अस्पताल को रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है, पड़ोसियों के मुताबिक कमल सिंह का एक बेटा है तथा वह सेंचुरी पेपर मिल में ठेकेदारी श्रमिक के रूप में कार्यरत है। इधर बिंदुखत्ता के कई समाजसेवियों ने कमल सिंह के इलाज के लिए क्षेत्रवासियों से मदद की दरकार की है।
ताजा खबर
- बेकाबू रफ्तार ने छीनी एक और जिंदगी: बेरीपड़ाव में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्टोन क्रेशर चौकीदार की मौत, क्षेत्र में दहशत
- त्योहार से पहले खाद्य विभाग का शिकंजा, चाय चूरी समेत तीन दुकानों पर छापा
- लालकुआं : बंगाली कॉलोनी काली मंदिर में भागवत कथा का समापन: रविशंकर महाराज बोले- ‘मानव सेवा और आचरण में धर्म ही ईश्वर की सच्ची भक्ति’, 3 अक्टूबर को विशाल भंडारा
- कालाढूंगी फैक्ट्री हादसा: जांच करने पहुंची राजस्व टीम, बंद मिली फैक्ट्री; एक महिला मजदूर की मौत, तीन गंभीर
- गौला नदी के कटाव से आक्रोशित ग्रामीणों ने SDM को सौंपा ज्ञापन: उपजिलाधिकारी कार्यालय में किया प्रदर्शन, स्थायी तटबंध और मुआवजे की मांग
- दिल्ली नंबर की कार सवार युवकों का हुड़दंग: शराब के नशे में महिलाओं से की अभद्रता, पुलिस ने कार सीज कर भेजा जेल
- पिथौरागढ़ एसएसबी कैंप की बैरक में बुखारी फटने से भीषण आग: 60 जवानों ने भागकर बचाई जान; ITBP और ग्रामीणों ने पाया काबू
- उत्तराखंड में कांग्रेस का ‘मिशन-2027’: टिकटों के लिए हाईकमान करा रहा गुप्त सर्वे; नवंबर अंत तक 40 सीटों पर मिल सकता है हरी झंडी का संकेत
- नैनीताल में उमड़ा सैलानियों का सैलाब: शहर समेत 5 किमी तक लगी वाहनों की लंबी कतारें, हाउसफुल हुए होटल और पार्किंग स्थल
- उत्तराखंड क्रांति दल की ‘उत्तराखंड संकल्प यात्रा’ 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी

