पिथौरागढ़ से मुरादाबाद जा रही स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, हादसे में एक महिला की मौत

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़ से मुरादाबाद जा रही स्कॉर्पियो कार पुलभट्टा थाना क्षेत्र के शंकर फार्म के पास अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी. हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत पांच लोग गंभीर घायल हो गए. किच्छा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. मृतका अपने भाई की मौत के बाद मायके जा रही थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में उमड़ा सैलानियों का सैलाब: शहर समेत 5 किमी तक लगी वाहनों की लंबी कतारें, हाउसफुल हुए होटल और पार्किंग स्थल

पुलभट्टा थाना क्षेत्र NH-74 में एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो नहर में जा गिरी. हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को किच्छा सामुदायिक केंद्र ले जाया गया. जहां पर चार घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो पिथौरागढ़ से मुरादाबाद जा रही है. पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 9.45 बजे सूचना मिली कि पुलभट्टा थाना क्षेत्र के शंकर फार्म के पास एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो नहर में गिर गई.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं : बंगाली कॉलोनी काली मंदिर में भागवत कथा का समापन: रविशंकर महाराज बोले- 'मानव सेवा और आचरण में धर्म ही ईश्वर की सच्ची भक्ति', 3 अक्टूबर को विशाल भंडारा

सूचना पर तत्काल मौके पर थाना पुलिस पहुंची और कार में बैठे 6 लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाल कर किच्छा अस्पताल ले जाया गया. जहां पर डॉक्टरों ने बबीता नाम की महिला को मृत घोषित कर दिया. पुलिस के मुताबिक बबीता पति और अन्य लोगों के साथ अपने मायके मुरादाबाद जा रही थी. हाल ही में मृतका के भाई का देहांत हुआ था. पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है. साथ ही मृतका के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ एसएसबी कैंप की बैरक में बुखारी फटने से भीषण आग: 60 जवानों ने भागकर बचाई जान; ITBP और ग्रामीणों ने पाया काबू
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad