बेरीपड़ाव के दो छात्रों का IIT और NIT में चयन, ऑनलाइन पढ़ाई से हासिल की सफलता

खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़: उत्तराखंड के बेरीपड़ाव स्थित एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के दो होनहार छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल की है।


अंशु भट्ट का IIT रोपड़ में चयन

 

छात्रा अंशु भट्ट, पुत्री स्वर्गीय विपिन चंद्र भट्ट, ने जेईई एडवांस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रोपड़, पंजाब में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा इंजीनियरिंग ब्रांच में दाखिला पाया है। अंशु ने अपनी स्कूली शिक्षा एवरग्रीन स्कूल से पूरी की और बिना किसी कोचिंग के, ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: आज होगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन, संकल्प बैंक्वेट हॉल में जुटेंगे जिलेभर के प्रतिनिधि; अध्यक्ष मुकेश बोरा ने लिया तैयारियों का जायजा

खास बात यह है कि अंशु की बड़ी बहन नेहा भट्ट भी अपनी मेहनत से नीट परीक्षा पास करके राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बगैर मुखबिर के आखिर कैसे पहुंचेंगे अपराधियों के गिरेबान तक पुलिस के हाथ? आधुनिक संसाधनों से लैस पुलिसिंग के बीच कमजोर पड़ता सूचना तंत्र! !

 

करन भट्ट का NIT जालंधर में चयन

 

इसी स्कूल के एक अन्य मेधावी छात्र करन भट्ट, पुत्र स्वर्गीय रमेश चंद्र भट्ट, ने भी राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जालंधर में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ब्रांच में दाखिला प्राप्त किया है।

अंशु और करन की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं। इन दोनों छात्रों की सफलता यह साबित करती है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो सीमित संसाधनों के बावजूद भी बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, धामी कैबिनेट ने दी वन भूमि से डिनोटिफाई करने को सैद्धांतिक सहमति; भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Ad