उत्तराखंड : यहां रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के टॉयलेट में व्यक्ति की लाश मिलने से मची सनसनी

खबर शेयर करें -

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर योगनगरी एक्सप्रेस ट्रेन के टॉयलेट में अधेड़ उम्र के व्यक्ति की लाश मिली है. ट्रेन गुजरात के अहमदाबाद से हरिद्वार आ रही थी. बताया जा रहा है कि यूपी के मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन से रेलवे पुलिस को मामले की जानकारी दी गई थी. तभी जीआरपी अलर्ट हो गई थी.

बताया जा रहा है कि मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन से जानकारी मिलने के बाद रुड़की रेलवे स्टेशन को पुलिस ने शव को देख लिया था, लेकिन रुड़की में ट्रेन के रुकने का समय कम होने के कारण शव को उतारा नहीं जा सका. रुड़की के बाद जब ट्रेन हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू की.

यह भी पढ़ें 👉  इंस्टाग्राम रील के चक्कर में जेल पहुंची घरेलू सहायिका, चोरी का खुलासा करने में शिक्षक ने निभाई अहम भूमिका

जीआरपी हरिद्वार थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष आंकी जा रही है. हालांकि अभीतक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है. आसपास के रेलवे स्टेशनों को शव का विवरण भेजा गया है, ताकि किसी गुमशुदगी की रिपोर्ट से उसका मिलान किया जा सके. इसी के साथ सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा रहे है. फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  चार साल बाद फूटने लगा जनता का गुस्सा !;पहले सड़क पर महिला ने उठाई थी आवाज, अब शिलापट्ट पर बल्ब फोड़ युवक ने विधायक पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज में भीषण सड़क हादसा: टैक्सी कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद लगी आग, दो युवकों की दर्दनाक मौत