शादी के जोड़े की जगह पीपीई किट पहन कर लिए सात फेरे, और बिना दुल्हन के ही लौटा दूल्हा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: शादी के दिन दुल्हन व उसकी छोटी बहन के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद दुल्हन, दूल्हे व पंडित समेत अन्य परिजनों को पीपीई किट पहनकर वैवाहिक रस्म अदा करनी पड़ी। पुलिस की निगरानी में हुए विवाह के बाद दूल्हा बिना दुल्हन लिए ही अपने घर को रवाना हो गया।
बता दे कि सरकार ने शादी विवाह में लोगों की संख्या सीमित करने के साथ ही परिवार वालों की कोरोना जांच अनिवार्य कर दी है। मंगलवार को कोटाबाग ब्लाक के एक गांव की एक युवती का विवाह होना था। जिसके चलते गत शनिवार को दुल्हन पक्ष के लोगो ने रैपिड व आरटीपीसीआर जांच करायी थी। रैपिड जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद परिवार वाले विवाह की तैयारियों में लग गए। मंगलवार को होने वाले वैवाहिक कार्यक्रम के लिए दुल्हन की सजने सवरने की तैयारियां करने लगी। तभी दुल्हन और उसकी छोटी बहन की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आ गई। जिससे दुल्हन व उसके परिजनों में हड़कंप मच गया। तय किया गया कि पीपीई किट पहनकर विवाह समारोह संपन्न कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  युवती की निर्मम हत्या कर कूड़े के ढेर में फेंका शव; गला रेतने के बाद पहचान छिपाने को कुचला चेहरा, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़े- तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टास्क फोर्स का किया गठन, दिए यह आदेश

जिसके बाद आनन-फानन में हल्द्वानी जाकर पीपीई किट खरीदे गए।
और पुलिस की निगरानी में दूल्हा-दुल्हन के साथ पुरोहित और कन्यादान कर रहे चाचा-चाची ने पीपीई किट पहनकर विवाह की रस्में पूरी की। विवाह की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा बिना दुल्हन के ही अपने घर को लौट गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्टोन क्रशर कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर 7 करोड़ की वसूली का सनसनीखेज मामला; नशीला प्रसाद खिलाकर बनाए आपत्तिजनक वीडियो, 5 करोड़ नकद और 2 करोड़ के 4 प्लॉट हड़पे, 7 पर मुकदमा दर्ज
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: पर्यटन का प्रमुख केंद्र बना सुरई रेंज का 'क्रोकोडाइल पार्क'; 5 साल में पहुंचे 80 हजार से ज्यादा सैलानी, अब बनेगा चिल्ड्रन पार्क और सुरक्षा दीवार