शांतिपुरी रेलवे क्रॉसिंग शुक्रवार की रात 09: 00 बजे से अगले दिन शनिवार सुबह 06:00 बजे तक सड़क यातायात के लिए पूरी तरह रहेगा बंद

खबर शेयर करें -

रेल प्रशासन अपनी रेलवे क्रासिंगों पर इन दिनों मरम्मत का कार्य चला रहा है। जिसके चलते रेलवे क्रॉसिंगों को कार्य के लिए बंद रखा जा रहा है। अब रेल प्रशासन ने इज्जतनगर रेल मंडल की शांतिपुरी रेलवे क्रॉसिंग को नौ घंटा बंद रखने की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव क्रशर हादसे में डंपर हेल्पर की मौत का मामला: परिजनों और क्रशर संचालक के बीच हुआ समझौता, परिवार को मिली 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

इज्जतनगर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि मंडल के पंतनगर-किच्छा रेलवे स्टेशनों के बीच किलो मीटर संख्या संख्या 56/4-5 पर स्थित समपार संख्या 46/स्पेशल शांतिपुरी क्रॉसिंग को शुक्रवार की रात 09: 00 बजे से अगले दिन शनिवार सुबह 06:00 बजे तक सड़क यातायात के लिए पूरी तरह बंद रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बीच मरम्मत के काम किए जाएंगे। वैकल्पिक मार्ग के तौर पर राहगीर गोल गेट, पंतनगर के समीप समपार संख्या 47/बी से होकर जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर गैंगरेप के तीनों दरिंदे मुठभेड़ के बाद दबोचे, पुलिस पर बरसाईं गोलियां... जवाबी फायरिंग में एक के पैर में लगी गोली
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  'भारत छोड़ो आंदोलन' की ऐतिहासिक तिथि पर उत्तराखंड आ रहे खड़गे: हल्द्वानी की जनसभा को लेकर लालकुआं कांग्रेस में उत्साह, मोहन कुड़ाई ने की पहुंचने की अपील