राजू अनेजा,काशीपुर।समस्त धर्मप्रेमी जनता और पंडा परिवार की बहुप्रतीक्षित मांग करने पर भी जो सडक लगभग पिछले करीब 40-50 वर्षों से भी नहीं बन पाई थी और मां बाल सुंदरी का डोला हर वर्ष टूटी हुई सड़क से होकर जाता था उस सड़क का लिए गए संकल्प के निमित्त आज महापौर दीपक बाली ने नारियल फोड़कर और मां बाल सुंदरी मैया की जय का नारा लगाते हुए निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया।
इस सड़क के बनने से इस क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने महापौर दीपक बाली का बहुत-बहुत धन्यवाद किया। उल्लेखनीय है कि मां बाल सुंदरी का डोला हर वर्ष द्रोणा सागर के पीछे से जिस सड़क से होकर चैती मेले में पहुंचता है वह सड़क भयंकर जर्जर हालत में है और उसे बनाने की लंबे समय से मांग की जा रही थी। महापौर दीपक बाली ने जिन संकल्पों के साथ चुनाव लड़ा और जनता के आशीर्वाद से महापौर बनते ही अब वह उन सब संकल्पों को पूरा करते नजर आ रहे हैं। श्री दीपक बाली ने बताया कि चैती मेला आरंभ होने से पूर्व उक्त सड़क को बनाने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा और जब मां का डोला आयेगा तब तक सड़क का स्वरूप बदल चुका होगा। इस अवसर पर पंडा विकास अग्निहोत्री और मनोज अग्निहोत्री ने पूजा कराई। इस अवसर पर नगर आयुक्त विवेक राय भाजपा जिला उपाध्यक्ष लवीश अरोरा जिला कोषाध्यक्ष राहुल पैगिया वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती मुक्ता सिंह शशांक सिंह चौधरी समरपाल सिंह जसवीर सिंह सैनी नगर निगम कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा पार्षद अनिल कुमार सुभाष चंद्र त्यागी सतविंदर सिंह सतनाम सिंह आवास विकास भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह नगर निगम के अवर अभियंता सलमान श्रीमती क्रांति देवी रविंद्र राणा बनवारी सरदार निशान सिंह सहित नगर व क्षेत्र के दर्जनों लोग मौजूद रहे। इस सड़क की लंबाई 1.071 किलोमीटर है और इस पर एक करोड़ तीन लाख 18 हजार रुपए का खर्च आएगा
ताजा खबर
- लालकुआं में बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
- पति ने गोली मारकर की पत्नी की हत्या, खुद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
- तल्ली बमौरी की शक्तिनगर कॉलोनी में मजदूर क्वार्टरों को लेकर फूटा आक्रोश, बिना सत्यापन के किराएदार रखने पर मकान मालिक का चालान
- 23 सितंबर को शरद विषुव: आज से छोटी होने लगेंगी रातें और दिन होंगे लंबे, खगोल वैज्ञानिक ने बताई मौसम परिवर्तन की वजह
- मामा के घर आई दो वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से मौत, परिजनों में छाया मातम
- ‘स्कूल ठीक करो अभियान’: सीजेपी ने 826 प्राथमिक स्कूल बंद होने पर सरकार से मांगा जवाब, 10 दिन का अल्टीमेटम
- राहुल गांधी पर बरसे सीएम धामी: बोले— ‘सनातन का अपमान और एनएसए डोभाल पर टिप्पणी से आहत है पूरा उत्तराखंड’
- गले में अजगर डालकर घूमते युवक का वीडियो वायरल, वन विभाग ने शुरू की जांच; जिला अस्पताल में घुसा 12 फीट लंबा अजगर
- पुल से लटका मिला युवक का शव, पास में खड़ी मिली स्कूटी; पुलिस जांच में जुटी
- तुलसी देवी हत्याकांड: वारदात के बाद सिमलचौरा के जंगलों में छिपा आरोपी राजे सिंह गिरफ्तार, गांव में पसरा मातम

