श्री अन्य महोत्सव पर हल्द्वानी पहुंचेंगे गृहमंत्री अमित शाह, इन दो राज्यों के मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आगामी 7 और 8 अक्टूबर को लगने वाले श्री अन्य महोत्सव की तैयारी को लेकर बी इंटर कॉलेज परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द ही सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि 7 और 8 अक्टूबर को हल्द्वानी में आयोजित होने वाले श्री अन्न महोत्सव में देश के गृहमंत्री अमित शाह सहित दो राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: अध्यक्ष पद पर नरेश चौधरी ने दाखिल किया नामांकन; 'सबका साथ-सबका सम्मान' के नारे के साथ दीवान सिंह बिष्ट से तय हुआ कड़ा मुकाबला

असम और सिक्किम के मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल

उन्होंने कहा कि श्री अन्न महोत्सव उत्तराखंड के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि उत्तराखंड की परंपरागत खेती में ही मोटा अनाज होता है। उसी को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार बड़े पैमाने पर कार्य कर रही है। जिससे आगे चलकर यहां के किसानों की आर्थिकी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि असम और सिक्किम के मुख्यमंत्री भी इस श्री अन्न महोत्सव में शामिल होंगे। जिसकी भव्य तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश कृषि विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चंदन नेगी बने हल्द्वानी सहकारी क्रय-विक्रय समिति के अध्यक्ष, लक्ष्मी दुर्गापाल उपाध्यक्ष निर्वाचित

 

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: उपाध्यक्ष पद पर भुवन सिंह बिष्ट का नामांकन में दमदार शक्ति प्रदर्शन, व्यापारियों के सम्मुख रखा 5 सूत्रीय ऐतिहासिक 'संकल्प पत्र'

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें