सितारगंज : युवती ने रेप और जबरदस्ती धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का लगाया आरोप, अफजल राहुल बनकर रिलेशनशिप में आया

खबर शेयर करें -

सितारगंज के सरकड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती की तहरीर पर पुलिस ने लव जिहाद से जुड़ा एक मामला दर्ज किया है। युवती ने एक मुस्लिम युवक और उसके परिजनों पर जबरदस्ती इस्लाम कबूलने और निकाह का दबाव डालने का आरोप लगाया है।

पुलिस इंचार्ज एसपी सिंह के अनुसार युवती ने तहरीर में लिखा है कि चार साल पहले जब वो नाबालिग थी तब उसकी मुलाकात राहुल नाम के युवक से हुई थी, राहुल ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया और उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब उसने शादी के लिए कहा तो 27 नवंबर 2023 को  राहुल ने उसे अपने भाई के घर बुलाया जहां पहुंचने पर उसे पता चला कि उसका नाम राहुल नही बल्कि अफजाल है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: सुरक्षा मानकों में भारी लापरवाही पर 7 बड़े कोचिंग संस्थान सील, कई में नहीं मिली फायर NOC

युवती के अनुसार जब वो वहां से जाने लगी तो कमरा बंद करके अफजाल ने अपने भाई इकरार पिता अबरार और मां के जरिए इस्लाम कबूलने और निकाह करने का दबाव डालना शुरू किया। पीड़िता ने बताया कि कई घंटो की बहस के बाद वो जैसे तैसे वहां से बाहर निकली।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम ! शहर में पांच करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक अग्निशमन केंद्र

पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के बाद उसका मेडिकल कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और अफजाल के ऊपर पास्को अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सीट बेल्ट पर ₹1000 के चालान ने दाग दिए करोड़ों के सवाल- पहले सड़क तो बनाओ साहब और वर्षों से अधूरा फ्लाईओवर तो पूरा कराओ' देखिए पूरा वीडियो
Ad