तो क्या प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्या थाम सकती है भाजपा का दामन?
राजनैतिक गलियारों में हलचल
नैनीताल: प्रदेश कांग्रेस महिला अध्यक्ष सरिता आर्य के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच उत्तराखंड के राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। सरिता आर्य का कहना है कि अगर कांग्रेस में उनकी अनदेखी हुई और भाजपा उनको टिकट देगी तो कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का दामन थाम 2022 के विधानसभा चुनाव में अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगी। कहा कि अगर वह खुद अपना टिकट नहीं नहीं बचा पाएंगी तो दूसरी महिला नेताओं को क्या जवाब देंगी जो उनके भरोसे दावेदारी कर रही हैं।

कहा जा रहा है कि नैनीताल से टिकट न मिलने की संभावनाओं के चलते उनका भाजपा में शामिल होना तय है। बता दें कि यशपाल आर्य के कांग्रेस में शामिल होने के बाद इन चर्चाओं को बल मिला है। दरअसल नैनीताल से यशपाल आर्य के पुत्र संजीव आर्य को कांग्रेस का टिकट मिल सकता है। जबकि सरिता आर्य भी वहाँ से टिकट की प्रबल दावेदार हैं। सरिता आर्य ने यह कहकर अपनी रणनीति का संकेत दे दिया है कि भाजपा अगर उन्हें टिकट देती है तो वह भाजपा में शामिल होंगी। पता चला है की बीती रात सरिता आर्य के देहरादून में भाजपा नेताओं से मुलाकात की थी। जिसके बाद इन चर्चाओं को और अधिक बल मिला। हालांकि सरिता आर्य ने भाजपा नेताओं से मुलाकात की बात से इंकार कर दिया है। सूत्रों के अनुसार सरिता आर्य ने कहा कि अभी ऐसी कोई बात नहीं वह कांग्रेस मुख्यालय में मौजूद हैं। जब उनसे पूछा गया कि अभी का मतलब आगे वह कांग्रेस छोड़ सकती है। तो उन्होंने कहा कि देखिए क्या होता है?
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

