SP सर मेरी पत्नी ला दीजिए, CO साहब भगाकर अपने घर ले गये हैं, पढ़े यह अनोखा मामला

खबर शेयर करें -

एसपी सर मेरी पत्नी ला दीजिए, सीओ साहब भगाकर अपने घर ले गये हैं. सुनकर अटपटा लगा ना. यह चौंकाने वाला मामला बिहार के भागलपुर से सामने आया है. जहां एक अधेड़ व्यक्ति ने अंचलाधिकारी यानी सीओ पर गंभीर आरोप लगाया है. शख्स का आरोप है कि सीओ ने उसकी पत्नी को बहलाकर ले गया और अपने घर में कैद करके रखा है. इसको लेकर नवगछिया एसपी को आवेदन भी दिया गया है.

 

यह मामला पुलिस जिला नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र का है. सहोड़ा गांव के रहने वाले मोहम्मद कारे ने रंगरा प्रखंड के सीओ आशीष कुमार पर आरोप लगाया है कि सीओ आशीष कुमार उनकी पत्नी को अपने घर लेकर चले गये हैं और ये कदम उन्होंने अवैध संबंध बनाने के लिए उठाया. इसको लेकर पीड़ित शख्स नगछिया एसपी को एक आवेदन लिखा है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी को मुक्त कराने की मांग की है.

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन सट्टेबाजी पर एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 86 अवैध वेबसाइटें ब्लॉक; "उत्तराखंड गैंबलिंग लॉ 2026" के तहत 5 साल तक की जेल और ₹10 लाख का जुर्माना

मोहम्मद कारे के मुताबिक़ उनकी पत्नी एक जुलाई से अचानक गायब हो गयी. उन्होंने हर जगह पता लगाया लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिली. जिसके बाद किसी से सूचना मिली कि उसकी पत्नी रंगरा सीओ के पास है और उनके घर में ही है. आवेदन में मोहम्मद कारे ने लिखा है कि इस मामले को लेकर सीओ को फोन किया लेकिन सीओ की तरफ से धमकी मिली की. इसकी जानकारी किसी को दी तो उसकी खैर नहीं. उन्होंने जान से मरवा देने की धमकी भी दिया.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: बैरियर तोड़कर भाग रहे राजस्थान के 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली, 3 फरार

पीड़ित मोहम्मद कारे ने अपने आवेदन में लिखा कि सीओ पहले भी ऐसा काम कर चुके हैं. उन्होंने बताया कि सीओ ने उसकी पत्नी को पैसा का प्रलोभन देकर भगा लिया है और पूर्णिया स्थित अपने घर में उसे रखा है. वहीं इस गंभीर आरोप पर सफाई देते हुए सीओ ने कहा कि ये सारे आरोप गलत हैं. इसकी जांच होगी और सब सामने आ जाएगा. साथ ही उन्होंने इस आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वो किसी भी ऐसी महिला को नहीं जानते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में कानून हाथ में लेने की खौफनाक वारदात: चोरी के आरोप में युवक को रस्सियों से बांधकर लाठियों से पीटा; तालिबानी सजा का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस