श्री राधा कृष्ण परिवार द्वारा नगर में निकाली विशाल श्री राधा कृष्ण महोत्सव शोभायात्रा ,महापौर दीपक बाली ने किया शोभायात्रा का भव्य स्वागत

खबर शेयर करें -

 

राजू अनेजा,काशीपुर। आज यहां श्री राधा कृष्ण होली महोत्सव परिवार द्वारा नगर मे विशाल श्री राधा कृष्ण महोत्सव शोभायात्रा निकाली गई जिसमें फूलों की होली के दौरान नगर वासियों पर फूलों की वर्षा की गई। शोभायात्रा का नगर निगम के सामने पहुंचने पर महापौर दीपक बाली ने शानदार स्वागत किया। उन्होंने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर सभी को होली की शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में जून की सूखी मार: 12 जिलों में सामान्य से 35% कम बरसे बादल, संकट में धान-गन्ने की फसल; 29-30 जून तक मानसून आने की उम्मीद

फूलों की होली की शोभायात्रा गंगे बाबा रोड स्थित चाचा की बगिया के पास से शुरू हुई जिसका नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जोरदार स्वागत किया गया। इस शोभायात्रा में अनेक सुंदर-सुंदर झांकियां शामिल थी। यह शोभायात्रा पिछले 13 वर्षों से लगातार निकल रही है। इसके आयोजन में अमित कुमार अंकित सक्सेना मनोज पोपली मोंटी पार्षद सुरेश सैनी अखिलेश पराग शर्मा आशु रस्तोगी कपिल कुमार एवं उनके अन्य साथियों का काफी योगदान रहा। शोभा यात्रा मुख्य बाजार से होकर रतन सिनेमा रोड होते हुए अपने आयोजन स्थल पर जाकर संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें 👉  लोहाघाट: मानाढुंगा गांव में गोशाला के भीतर भैंस के पास आराम से बैठ गया गुलदार; 2 घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: हीरानगर के केवीएम स्कूल में भीषण अग्निकांड; धू-धू कर जलीं दो बसें और जनरेटर, लखनऊ हादसे के बाद सीएम धामी ने दिए देशव्यापी फायर ऑडिट के निर्देश