राजू अनेजा, लालकुआं। तराई पूर्वी वन प्रभाग की एसओजी तथा कुमाऊं मंडल पुलिस की एसटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चला कर एक अंतराज्यीय हाथी दांत तस्कर को हाथी के दो दांतों के साथ रंगे हाथों जंगल से दबोचने में सफलता प्राप्त की है, वन विभाग एवं पुलिस की टीम ने उक्त तस्कर के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करते हुए मामले में तफ्तीश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तराई पूर्वी वन विभाग हल्द्वानी के एसओजी प्रभारी नवीन सिंह रैक्वाल और एसटीएफ कुमाऊं के निरीक्षक पावन स्वरूप, उप निरीक्षक विनोद जोशी तथा विपिन जोशी की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बनबसा-चकरपुर मार्ग में एक वन्य जीव तस्कर कोई बड़ी घटना करके भागने वाला है, इसके बाद दोनों विभागों की संयुक्त टीम ने सामंजस्य के साथ सुरागरसी करते हुए अपना जाल बिछाया, तथा चकरपुर बनबसा मार्ग पर स्टाफ सेंटर के पास मोटरसाइकिल खड़ी कर किसी का इंतजार कर रहे संदिग्ध व्यक्ति को दबोच कर उसकी तलाशी ली तो मोटरसाइकिल संख्या:- यूके 06 वाई- 83 47 में सवार के पास हाथी के दांत दिखने वाली जैसी संदिग्ध वस्तु बरामद हो गई, सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम उत्तम सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी ग्राम नोंगवां नाथ थाना खटीमा जिला उधम सिंह नगर बताया, साथ ही कहा कि उसे बरसात के समय उक्त हाथी दांत जंगल में पड़े मिले थे। एसओजी और एसटीएफ की टीम ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए उक्त आरोपी को खटीमा रेंज के सुपुर्द कर दिया।
एसटीएफ कुमाऊं के उप निरीक्षक विपिन जोशी के अनुसार आरोपी अंतराज्यीय वन्य जीव तस्कर है, एसटीएफ को उसके द्वारा लंबे समय से नेपाल, उत्तर प्रदेश और भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में वन्य जीव के अंगों की तस्करी करने के इनपुट मिल रहे थे, तथा लंबे समय से वह उक्त तस्कर की तलाश में जुटे हुए थे। और आज सफलता हाथ लग गई।
तराई पूर्वी वन प्रभाग के एसओजी प्रभारी नवीन सिंह रैक्वाल ने बताया कि पकड़े गए वन्य जीव तस्कर से गहन पूछताछ चल रही है, प्रथम दृष्टिया पकड़े गए दो हाथी दांत मादा हाथी के लग रहे हैं, जिसकी उम्र लगभग 10 से 15 वर्ष के बीच हो सकती है, उन्होंने बताया कि फिलहाल जांच टीम आरोपी से यह पूछताछ करने में भी जुटी हुई है कि कहीं उसने हाथी की हत्या करके दांत हासिल तो नहीं किये, इसकी पुलिस और वन विभाग द्वारा जांच की जा रही है। साथ ही उसका मोबाइल और मोटरसाइकिल भी जप्त कर लिए गए हैं।
ताजा खबर
- नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने के बाद नवजात बच्ची बेचने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने बच्ची को सकुशल किया बरामद
- रुद्रपुर: बरहनी रेंज में वन टीम और लकड़ी तस्करों के बीच भीषण मुठभेड़, दोनों ओर से चले 75 से अधिक राउंड; तीन बाइकें व सागौन की लकड़ी छोड़कर फरार हुए तस्कर
- राम मेहरोत्रा की मौजूदगी में 145 परिवारों को मिला आत्मनिर्भरता का सहारा, 2.27 करोड़ के ऋण से खुलेगी तरक्की की राह
- चुनावी बिसात पर बिंदुखत्ता का बड़ा दांव! धामी कैबिनेट की मंजूरी के बाद दिल्ली के दरबार में पहुंची फाइल, चुनाव से पहले मिलेगा हक या फिर मिलेगा आश्वासन?
- सावधान ! रात के 10 बजते ही काशीपुर की सड़कों पर फर्राटा भरता है मौत का काफिला , ओवरलोड डंपरों के आगे बेबस पूरा शहर
- अपना वार्ड हो या पूरा शहर, जनता की पुकार पर दौड़े चले आते हैं गुरविंदर चंडोक!
- लालकुआं विधानसभा की राजनीति में बड़ा उलटफेर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी की कांग्रेस में घर वापसी; प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा व शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता
- लालकुआं: चाइल्ड सैक्रेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में लहराया परचम; मिट्टी की गुणवत्ता पर किए गए शोध प्रोजेक्ट से राज्य स्तर के लिए हुआ चयन
- नैनीताल दुग्ध संघ का पशुपालकों को बड़ा तोहफा, फरवरी से दूध खरीद मूल्य में होगी 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 77वें वार्षिक अधिवेशन में 295.52 करोड़ का बजट पारित, उत्कृष्ट उत्पादकों को बांटे गए 6.50 लाख रुपये के पुरस्कार
- पौड़ी गढ़वाल: रिखणीखाल के कलवाड़ी गांव के पास इको वाहन 300 मीटर गहरी खाई में गिरा, 8 लोगों की मौत व 4 घायल; पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया बचाव अभियान

