अल्मोड़ा: जैंती चौकी क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी स्विफ्ट कार, दो की मौत

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा: लमगड़ा थाना के जैंती चौकी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जवाहरनेड़ी के पास एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई, जिसमें एक पूर्व सैनिक समेत दो लोगों की मौत हो गई। वाहन में तीन लोग सवार थे, जबकि तीसरे व्यक्ति को गंभीर चोट आई हैं, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे का विवरण:

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा: कार पलटने से कांग्रेस जिला सचिव समेत 4 लोगों की मौत, 2 घायल

रविवार को स्विफ्ट कार DL2CAN2385 गाँव बक्सवाड़ से जवाहरनेड़ी की ओर जा रही थी। वाहन में बक्सवाड़ जैंती निवासी चालक पान सिंह बिष्ट (37 वर्षीय, पुत्र स्व. शिव सिंह बिष्ट) के साथ ग्राम सुरचौरा, जैंती निवासी पूर्व सैनिक मेहरबान सिंह करायत (57 वर्षीय, पुत्र स्व. जगत सिंह) और बक्सवाड़ निवासी राहुल राय (19 वर्षीय, पुत्र हरीश राय) सवार थे।

इस दौरान जवाहरनेड़ी के पास चालक ने वाहन से संतुलन खो दिया और कार 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिकों के लिए बड़ी भर्ती रैली: अगस्त में 69 पदों पर होगी बहाली, महिलाएं भी कर सकेंगी आवेदन

रेस्क्यू ऑपरेशन और हताहत:

घटना की सूचना मिलते ही लमगड़ा एसओ राहुल राठी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर तीनों को कार से बाहर निकाला।

इस हादसे में चालक पान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पूर्व सैनिक मेहरबान सिंह ने अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में राहुल राय गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मृतकों का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में कांग्रेस का महामंथन: 'परिवर्तन संकल्प सम्मेलन' में उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने फूंका चुनावी बिगुल

Ad