टेलर की लस्ट स्टोरी! महिला को दे बैठा दिल, पत्नी के विरोध पर रची हत्या की खौफनाक साजिश

खबर शेयर करें -

गोपालगंज में कपड़े का माप लेते-लेते एक टेलर मास्टर को विधवा महिला से प्यार हो गया. इसके बाद महिला से शादी करने के लिए उसने अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने की साजिश की. लेकिन इस साजिश में वह नाकामयाब हो गया.

इसके बाद टेलर मास्टर की पत्नी थाने पहुंच गई और पति के काले मंसूबे को सबके सामने ला दिया. दरअसल गोपालगंज में एक टेलर मास्टर जिसका अपने गांव में ही कपड़े सिलने का दुकान था वहां वह कपड़े का माप लेते-लेते एक विधवा महिला को दिल दे बैठा. जबकि टेलर मास्टर पहले से शादीशुदा और एक 4 साल के बेटे का बाप है.

टेलर मास्टर की शादी 2015 में धूमधाम से हुई थी. शादी के दो साल तक सबकुछ ठीक चल रहा था. लेकिन उसके बाद टेलर मास्टर का पत्नी के साथ व्यवहार बदल गया. वह अब अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा. उसके साथ उसका व्यवहार पूरी तरह बदल गया था. पत्नी को उम्मीद थी एक दिन पति का व्यवहार पहले की तरह हो जाएगा. यह सोचकर वह सब कुछ सहती रही लेकिन 2 साल पहले पत्नी को इस बात की जानकारी हुई कि उसके पति का गांव के ही एक विधवा महिला से चक्कर है.

यह भी पढ़ें 👉  डॉक्टर की शर्मनाक करतूत; सिर के गहरे घाव पर टांकों की जगह लगा दी 'स्टेपलर' की पिन, वीडियो वायरल होने पर भड़का गुस्सा

मुंबई से पत्नी को हटाने की साजिश

जिसके बाद पत्नी इसका विरोध करने लगी. इससे नाराज टेलर मास्टर ने अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने की साजिश की. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से मुंबई में रहने लगा था. इस दौरान वह लगातार अपने घर वालों को फोन कर पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए दबाव बनाने लगा. तब उसके घर वालों ने उसके दबाव में जब महिला सो रही थी तब हाथ पैर पकड़कर जबरन उसे जहर खिला दिया. हालाकि महिला ने जब विरोध किया तो वह ज्यादा मात्रा में उसे जहर नहीं खिला सके. शरीर में जहर की कम मात्रा जाने की वजह से महिला इलाज के बाद ठीक हो गई और थाने पहुंच गई.

यह भी पढ़ें 👉  डॉक्टर की शर्मनाक करतूत; सिर के गहरे घाव पर टांकों की जगह लगा दी 'स्टेपलर' की पिन, वीडियो वायरल होने पर भड़का गुस्सा

इलाज के बाद थाने पहुंच गई महिला

मामला फुलवरिया थाना क्षेत्र के दीवान परसा गांव का है. परसा गांव के रहने वाले विनोद बैठा की शादी (सोनी देवी बदल हुआ नाम) से 2015 में हुआ था. सोनी देवी कटेया थाना के राजापुर गांव की रहने वाली है. महिला और विनोद बैठा का एक चार साल का बेटा भी है. शिकायत में महिला ने कहा है कि उसरा पति पहले भी कई बार उसे रास्ते से हटाने की कोशिश कर चुका है. महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है. मामले में फुलवरिया थाना पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.