रानीखेत: संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला पेयजल निगम कर्मचारी का शव

खबर शेयर करें -

रानीखेत: रानीखेत में पेयजल निगम (निर्माण शाखा) के एक कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक पेड़ से लटका हुआ मिला है। मजखाली निवासी सुख बहादुर (56) शनिवार की सुबह अपनी स्कूटी ठीक कराने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। रविवार सुबह उनका शव मजखाली-अल्मोड़ा हाईवे के पास जंगल में बरामद किया गया।


 

स्कूटी मिलने के बाद चलाए गए तलाशी अभियान में मिला शव

 

यह भी पढ़ें 👉  सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर नगर निगम गंभीर, निशुल्क जांच शिविर के अंतर्गत दर्जनों कर्मचारियों के स्वास्थ्य की हुई जांच

जानकारी के मुताबिक, सुख बहादुर शनिवार सुबह करीब 9 बजे घर से निकले थे। देर रात तक जब वह नहीं लौटे तो चिंतित परिजनों ने मजखाली चौकी पुलिस को सूचना दी। स्थानीय ग्रामीण और पुलिस कर्मी रात भर उनकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह हाईवे किनारे उनकी स्कूटी खड़ी मिली, जिसके बाद सैन्य छावनी के जंगल में तलाशी अभियान चलाया गया। हाईवे से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक चीड़ के पेड़ से उनका शव लटका मिला।

यह भी पढ़ें 👉  क्या आपका बच्चा पढ़ाई में अव्वल है, लेकिन मंच पर बोलते ही खामोश हो जाता है? अब विनायक लर्निंग देगा आपके बच्चों को आत्मविश्वास की उड़ान

 

डिप्रेशन में होने की बात आई सामने

 

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। कोतवाल अशोक धनकड़ ने बताया कि मृतक सुख बहादुर कुछ दिनों से तनाव में थे, हालांकि आत्मघाती कदम उठाने का स्पष्ट कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ यात्रा पर आए तमिलनाडु के श्रद्धालु नंदप्रयाग में अलकनंदा में बहे: पिता का तर्पण कर जल भरते समय हुआ हादसा, सर्च ऑपरेशन जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad