चाय बागान में प्लास्टिक के कट्टे में मिला युवती का शव, फैली सनसनी

खबर शेयर करें -

देहरादून: राजधानी देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ के चाय बागान इलाके में एक प्लास्टिक के कट्टे के अंदर एक युवती का शव बरामद हुआ है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और हड़कंप का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और जाँच शुरू कर दी।


 

प्लास्टिक का कट्टा देखकर हुआ शक

 

यह घटना श्यामपुर के आदर्श विहार इलाके की है। बताया जा रहा है कि सुबह कुछ लोगों की नजर चाय बागान में पड़े एक संदिग्ध प्लास्टिक के कट्टे पर पड़ी। शक होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जब कट्टा खोला, तो सबके होश उड़ गए, क्योंकि उसमें एक युवती का शव था। पुलिस के अनुसार, शव पर चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं थे, लेकिन मुँह से खून निकल रहा था और हाथ-पाँव पर खरोंचें थीं।

यह भी पढ़ें 👉  सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर नगर निगम गंभीर, निशुल्क जांच शिविर के अंतर्गत दर्जनों कर्मचारियों के स्वास्थ्य की हुई जांच

 

पुलिस ने शुरू की जाँच, शिनाख्त की कोशिश जारी

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि उन लोगों का पता लगाया जा सके, जिन्होंने शव को यहाँ फेंका है।

यह भी पढ़ें 👉  क्या आपका बच्चा पढ़ाई में अव्वल है, लेकिन मंच पर बोलते ही खामोश हो जाता है? अब विनायक लर्निंग देगा आपके बच्चों को आत्मविश्वास की उड़ान

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस युवती की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ यात्रा पर आए तमिलनाडु के श्रद्धालु नंदप्रयाग में अलकनंदा में बहे: पिता का तर्पण कर जल भरते समय हुआ हादसा, सर्च ऑपरेशन जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad