हल्द्वानी: नहर में बहे युवक का शव बरामद, काठगोदाम से 7 KM दूर मिला

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: काठगोदाम थाना क्षेत्र में बीते दिन नहर में गिरकर बहे युवक मोनू का शव बरामद हो गया है। युवक का शव घटनास्थल से करीब 7 किलोमीटर दूर रामपुर रोड स्थित सिंचाई नहर में मिला, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


 

क्या था पूरा मामला?

 

बताया जा रहा है कि मंगलवार, 26 अगस्त को काठगोदाम के कॉलटैक्स के पास रवि कुमार उर्फ मोनू (30 वर्ष) नहर के पास खड़ा था, जब वह अचानक उसमें जा गिरा। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी। नहर का काफी हिस्सा ढका होने और अंधेरा होने की वजह से युवक की तलाश में परेशानी आई, जिसके चलते रात में सर्च अभियान रोकना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर नगर निगम गंभीर, निशुल्क जांच शिविर के अंतर्गत दर्जनों कर्मचारियों के स्वास्थ्य की हुई जांच

मोनू मूल रूप से मुरादाबाद के कांठ निवासी था और हल्द्वानी के इंद्रानगर में अपनी बहन के पास रहता था।


 

घटनास्थल से 7 KM दूर मिला शव

 

यह भी पढ़ें 👉  क्या आपका बच्चा पढ़ाई में अव्वल है, लेकिन मंच पर बोलते ही खामोश हो जाता है? अब विनायक लर्निंग देगा आपके बच्चों को आत्मविश्वास की उड़ान

बुधवार सुबह दोबारा सर्च अभियान शुरू किया गया, जिसके बाद मोनू का शव घटनास्थल से लगभग 7 किलोमीटर दूर रामपुर रोड के पास नहर में फंसा मिला। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ यात्रा पर आए तमिलनाडु के श्रद्धालु नंदप्रयाग में अलकनंदा में बहे: पिता का तर्पण कर जल भरते समय हुआ हादसा, सर्च ऑपरेशन जारी

इसी बीच, लालकुआं कोतवाली क्षेत्र की सिंचाई नहर में भी एक अज्ञात व्यक्ति का कंकाल मिला है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad