रामनगर: युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

खबर शेयर करें -

रामनगर (नैनीताल): रामनगर के मालधन चौड़ क्षेत्र में बुधवार को एक 27 वर्षीय युवक का शव उसके घर से कुछ ही दूरी पर संदिग्ध अवस्था में मिला है। मृतक की पहचान कैलाश के रूप में हुई है। परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल है।


 

परिजनों का हत्या का आरोप

 

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं क्षेत्र में रफ्तार का कहर: मुक्तिधाम के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, बिंदुखत्ता का युवक गंभीर रूप से घायल

परिजनों के मुताबिक, बुधवार सुबह कैलाश घर से पेट्रोल लेने निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। बाद में उसका शव घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में पड़ा मिला।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि दो दिन पहले कैलाश का गांव के ही दो युवकों से विवाद हुआ था, जिन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। परिजनों का दावा है कि आरोपियों ने पहले कैलाश का गला घोंटा और फिर बिजली का झटका देकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों के परिवार वाले उन्हें लगातार धमकी दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  क्या आपका बच्चा पढ़ाई में अव्वल है, लेकिन मंच पर बोलते ही खामोश हो जाता है? अब विनायक लर्निंग देगा आपके बच्चों को आत्मविश्वास की उड़ान

 

पुलिस ने शुरू की जांच

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसएसआई मनोज नयाल ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। परिजनों ने न्याय और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ यात्रा पर आए तमिलनाडु के श्रद्धालु नंदप्रयाग में अलकनंदा में बहे: पिता का तर्पण कर जल भरते समय हुआ हादसा, सर्च ऑपरेशन जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad