काशीपुर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने की मुहिम को मिला नया सारथी! नवनियुक्त नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने संभाली कमान,महापौर दीपक बाली के विजन को मिलेगी नई गति

खबर शेयर करें -
oplus_136314912

हल्द्वानी में स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने का अनुभव अब काशीपुर में आएगा काम

महापौर दीपक बाली के विजन को मिलेगी नई गति; शहर को स्वच्छता की बुलंदियों तक पहुंचाने की होगी चुनौती

 

राजू अनेजा, काशीपुर।काशीपुर को स्वच्छता के मामले में नंबर वन बनाने के लक्ष्य की ओर नगर निगम ने एक और कदम बढ़ाया है। नवनियुक्त नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने नगर निगम पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया है। हल्द्वानी में नगर आयुक्त पद पर रहते हुए स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने का अनुभव अब काशीपुर के विकास और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में काम आएगा। उनके आगमन से महापौर दीपक बाली की शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने की मुहिम को नई ताकत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  जब समय से पहुंच रहा है ‘नजराना’, तब कैसे संभव है नजर आना? मुख्यमंत्री के शासनादेश के बावजूद काशीपुर में संदिग्ध मावे और पनीर की खुलेआम आवक-बिक्री पर उठे गंभीर सवाल!

 

नगर आयुक्त परितोष वर्मा के सामने काशीपुर की सफाई व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित, प्रभावी और परिणामोन्मुखी बनाने की अहम जिम्मेदारी होगी। शहर की सड़कों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और वार्डों में नियमित सफाई के साथ कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था को मजबूत करना भी प्राथमिकता का विषय रहेगा।

 

हल्द्वानी का अनुभव, अब काशीपुर के आएगा काम

 

परितोष वर्मा हल्द्वानी में नगर आयुक्त पद पर रहते हुए स्वच्छता की मुहिम को आगे बढ़ाने में सक्रिय रहे हैं। अब काशीपुर में मिली नई जिम्मेदारी के साथ उनसे उसी अनुभव को यहां की जरूरतों के अनुरूप धरातल पर उतारने की अपेक्षा रहेगी। काशीपुर जैसे तेजी से विस्तार लेते शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए योजनाबद्ध कार्यशैली और नियमित निगरानी महत्वपूर्ण होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल; कुमाऊं परिक्षेत्र के 29 निरीक्षकों के तबादले, तीन महिला इंस्पेक्टर भी शामिल

 

बाली के विजन को मिलेगा प्रशासनिक सहयोग

 

महापौर दीपक बाली ने काशीपुर को स्वच्छता के क्षेत्र में नंबर वन बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए नगर निगम स्तर पर स्वच्छता अभियान को गति देने, सफाई व्यवस्था में सुधार और शहर की सुंदरता बढ़ाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में नगर आयुक्त परितोष वर्मा की नई जिम्मेदारी इस अभियान को प्रशासनिक स्तर पर मजबूती देने का अवसर लेकर आई है।

 

 

चुनौती केवल सफाई की नहीं, शहर की तस्वीर बदलने की भी

 

काशीपुर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए केवल सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाना ही पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि कूड़ा उठान से लेकर उसके वैज्ञानिक निस्तारण, नालियों की सफाई, सार्वजनिक स्थानों की देखरेख और नागरिकों की भागीदारी तक हर स्तर पर प्रभावी व्यवस्था बनानी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  युवती की निर्मम हत्या कर कूड़े के ढेर में फेंका शव; गला रेतने के बाद पहचान छिपाने को कुचला चेहरा, जांच में जुटी पुलिस

 

अब देखना होगा कि हल्द्वानी में स्वच्छता अभियान का अनुभव रखने वाले नगर आयुक्त परितोष वर्मा काशीपुर में अपनी नई जिम्मेदारी को किस तरह आगे बढ़ाते हैं। शहरवासियों को उम्मीद है कि महापौर के विजन और नगर निगम के प्रशासनिक प्रयासों के तालमेल से काशीपुर की स्वच्छता व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव आएगा और नंबर वन बनने का सपना धरातल पर उतर सकेगा।