बुढ़ापे में टूटा रिश्तों का डोर: हल्द्वानी में 60+ उम्र के 39 दंपतियों के बीच प्रेम-प्रसंग और शक के मामले महिला सेल पहुँचे

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: जिस उम्र में लोगों को आराम से नाती-पोतों के साथ दिन बिताना चाहिए, उस उम्र में गलतफहमी और शक रिश्तों की डोर तोड़ रहे हैं। हल्द्वानी में वृद्धावस्था में पति-पत्नी के बीच प्रेम-प्रसंग को लेकर चल रही गलतफहमी उन्हें थाने के चक्कर कटवा रही है। हैरानी की बात यह है कि इनमें ज्यादातर मामले संभ्रांत परिवार से जुड़े हैं।


👵🏻👴🏻 बुढ़ापे में शक के मामले

  • मामलों की संख्या: हल्द्वानी महिला सेल में पिछले एक साल में बुढ़ापे में शक से संबंधित 39 मामले पहुँचे हैं।

  • औसत आयु: इन दंपतियों की औसतन उम्र 60 वर्ष से अधिक और 70 वर्ष से कम रही है।

  • विवाद का कारण: दंपतियों के बीच घर से बाहर अफेयर (Extra-Marital Status) को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। कुछ मामलों में तो मारपीट तक की नौबत आई।

यह भी पढ़ें 👉  जब नाम ही दीपक है, तो काशीपुर में अंधियारा कैसे टिकेगा! बाली की स्वच्छता मुहिम को पलीता लगाने वालों की अब खुलेगी पोल

महिला सेल की प्रभारी सुनीता कुंवर ने बताया कि इन 39 मामलों में से 14 मामलों का निस्तारण कर दिया गया है, जबकि 25 मामलों में काउंसलिंग अभी जारी है।

🗣️ शिकायत और विवाद का स्वरूप

इन मामलों में दंपति एक-दूसरे पर यह आरोप लगाते हैं कि उनका घर से बाहर अफेयर चल रहा है। गलतफहमी के कारण पत्नी नाराज होकर मायके चली जा रही है, तो पति कई दिनों तक घर से बाहर रह रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा इलेक्ट्रीशियन का मददगार, बुजुर्ग महिला को अकेला पाकर अलमारी से उड़ाए सोने के गहने; पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
मामला संख्या विवरण
केस 1 वनभूलपुरा के गौजाजाली क्षेत्र निवासी 67 वर्षीय सेना से रिटायर व्यक्ति का पत्नी से विवाद। पति का आरोप है कि पत्नी का बाहर अफेयर चल रहा है और वह उनकी अनुपस्थिति में ताला लगाकर बाहर चली जाती है। मामला महिला सेल में विचाराधीन है।
केस 2 गौलापार में सीआरपीएफ से रिटायर 65 वर्षीय व्यक्ति का पत्नी के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल स्टेटस को लेकर विवाद। पत्नी ने शिकायत की है कि पति का बाहर अफेयर चल रहा है। काउंसलिंग के दौरान भी दोनों महिला सेल में आकर झगड़ते हैं।
यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी गढ़वाल: रिखणीखाल के कलवाड़ी गांव के पास इको वाहन 300 मीटर गहरी खाई में गिरा, 8 लोगों की मौत व 4 घायल; पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया बचाव अभियान

महिला सेल ऐसे दंपतियों की काउंसलिंग कर उनके विवादों को सुलझाने का प्रयास कर रही है।

Ad