ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के कपाट आज विधि विधान के साथ खोल दिए जाएंगे, गुरुवार शाम केदारनाथ धाम पहुंची बाबा केदार की पंचमुखी डोली

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड चारधाम यात्रा का आगाज 30 अप्रैल को गंगोत्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हो गया है. इसी क्रम में विश्व विख्यात भगवान केदारनाथ धाम के कपाट आज 2 मई सुबह 7 बजे बैशाख, मास, मिथुन राशि, वृष लग्न में पूरे विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे. बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली 1 मई शाम केदारनाथ धाम पहुंच गई. धाम पहुंचने के बाद डोली को मंदिर समिति के भंडार गृह में विराजमान किया गया. बदरी-केदार मंदिर समिति की ओर से कपाट खोलने की सभी तैयारियां कर ली गई है. बाबा केदार के मंदिर को 108 क्विंटल फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया है. हजारों की संख्या में भक्त भी कपाट खुलने के अवसर पर धाम पहुंच चुके हैं.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: चाइल्ड सैक्रेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में लहराया परचम; मिट्टी की गुणवत्ता पर किए गए शोध प्रोजेक्ट से राज्य स्तर के लिए हुआ चयन

गुरुवार सुबह गौरीकुंड में भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह डोली की विशेष पूजाएं संपन्न करने के बाद विशेष श्रृंगार करते हुए आरती उतारी गई. जिसके बाद हजारों भक्तों की जयकारों के बीच डोली यात्रा ने केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया. पैदल यात्रा मार्ग पर भी भक्तों ने डोली का भव्य स्वागत किया. शाम लगभग 4 बजे के बाद बाबा केदार की डोली केदारनाथ पहुंची और मंदिर की परिक्रमा की. इसके बाद डोली मंदिर के भंडार गृह में विराजमान हो गई.

यह भी पढ़ें 👉  जब नाम ही दीपक है, तो काशीपुर में अंधियारा कैसे टिकेगा! बाली की स्वच्छता मुहिम को पलीता लगाने वालों की अब खुलेगी पोल

आज सुबह डोली को मंदिर लाया जाएगा, जिसके बाद बदरी-केदार मंदिर समिति के अधिकारी-कर्मचारियों की मौजूदगी में केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग द्वारा धाम के कपाट भक्तों के दर्शनों के लिए खोल दिए जाएंगे. मंदिर समिति के अधिकारियों के अलावा रावल भीमा शंकर लिंग भी केदारनाथ पहुंच चुके हैं.

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी गढ़वाल: रिखणीखाल के कलवाड़ी गांव के पास इको वाहन 300 मीटर गहरी खाई में गिरा, 8 लोगों की मौत व 4 घायल; पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया बचाव अभियान

कपाट खुलने के अवसर पर केदारनाथ मंदिर को 108 क्विंटल फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया है. कपाट खुलने के बाद भक्तों को बाबा केदार के दर्शन शुरू हो जाएंगे. कपाट खुलने के साक्षी बनने के लिए करीब 15 हजार से ज्यादा भक्त केदारनाथ धाम पहुंच गए हैं.

Ad