उत्तराखंड : घर के अंदर आग लगने से घर में मौजूद बुजुर्ग महिला जिंदा जली

खबर शेयर करें -

बेरीनाग: उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में बड़ी घटना हो गई. गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र में घर के अंदर आग लगने का मामला सामने आया है. इस हादसे में घर में मौजूद बुजुर्ग महिला जिंदा जल गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है.

जानकारी के मुताबिक 70 साल की अनुली देवी पत्नी स्व बिशन सिंह गंगोलीहाट तहसील मुख्यालय से करीब दस किमी दूर भामा गांव में रहती है. सोमवार 31 मार्च शाम को करीब 6 बजे अनुली देवी के तीन मंजिला घर में अचानक से आग लग गई. हादसे के वक्त अनुली देवी का बेटा खेतों में गया था.

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: जीएसटी के 9 वर्ष पूरे होने और सीए दिवस पर टैक्स बार ने दी बधाई, देश की आर्थिक उन्नति में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के योगदान को सराहा

बताया जा रहा है कि आस पड़ोस के लोगों और ग्रामीणों ने अनुली देवी के घर से धुआं उठता देखा था. इसके बाद ही वो अनुली देवी के घर पहुंचे तो देखा की अंदर आग लगी हुई. ग्रामीणों ने आग का बुझाने के काफी प्रयास किए, लेकिन आग शांत ही नहीं हुई.

यह भी पढ़ें 👉  बेतालघाट में बड़ा हादसा: मॉकड्रिल देखने आ रहा युवक कोसी नदी के तेज बहाव में बहा, SDRF ने निकाला शव, क्षेत्र में हड़कंप

बताया जा रहा है कि ग्रामीणों को आग बुझाने में करीब एक घंटा लगा. इस दौरान घर के रखा सारा सामान जलकर राख हो गया और घर के अंदर मौजूद 70 साल की अनुली देवी भी जिंदा जल गई. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को अपने कब्जे में लिया. थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी को पानी भरने भेजकर 60 वर्षीय बुजुर्ग किसान ने खुद को मारी गोली, अवैध तमंचे की जांच में जुटी पुलिस
Ad