अपने ही दफ्तर में पिट गए इंजीनियर साहब, बीवी ने सबके सामने बरसाये चप्पल, जानें वजह

इंजीनियर साहब रोज की तरह ही अपने दफ्तर में बैठकर फाइल निपटा रहे थे लेकिन इसी बीच एक महिला उनके दफ्तर में पहुंचती है और बिजली की तरह साहब पर टूट पड़ती है. महिला जब अपने हाथ में चप्पल लेकर साहब की पीटने लगती हो तो कर्मी भी दंग रह जाते हैं और पूरे परिसर में अफराफतरी मच जाती है.
पूरा मामला बिहार के औरंगाबाद से जुड़ा है जहां पत्नी द्वारा अपने पति की चप्पलों से सरेआम पिटाई किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के एक्सक्यूटिव इंजिनियर के दफ्तर से जुड़ा है. दरअसल कार्यपालक अभियंता बिनोद कुमार रंजन पर उनकी पत्नी ने उसी विभाग की एक महिला अधिकारी के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया और चप्पलों से दे दनादन पिटाई करने लगी. पति-पत्नी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा होता देख वहां पर काफी भीड़ जमा हो गई.
पिछले साल भर से अपने मायके में रहकर गुजर बसर कर रही कार्यपालक अभियंता की पत्नी स्मिता ने अपने दो बच्चों के भरण पोषण का हवाला देते हुये कहा कि पैसों के अभाव में बच्चों की पढ़ाई-लिखाई चौपट हो गई है. बच्चे अब बालिग हो चुके हैं बावजूद पिता को तनिक भी शर्म नहीं आती है. सारा पैसा अवैध संबंध में खर्च कर दिए जाने का आरोप भी महिला ने लगाया और कहा कि उनको एक फुटी कौड़ी भी नहीं दी जाती है, ऐसे में उनका और उनके बच्चों का भरण पोषण मुश्किल हो गया है.
मां के साथ पहुंची इंजीनियर की पुत्री ने भी अपने पिता पर बदचलन होने समेत कई गंभीर आरोप लगाये और कहा है कि उसके पिता की बदचलनी ने पूरा परिवार तबाह कर दिया है. इधर कार्यपालक अभियंता बार-बार घर की बात सड़क पर नहीं करने की गुजारिश करते रहे लेकिन आक्रोशित महिला ने उनकी एक नहीं सुनी. हालांकि,इस बीच मौका देख कार्यपालक अभियंता वहां से फरार हो गए, वहीं उनकी पत्नी ने महिला थाना का शरण लिया है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें


