उत्तराखंड, हिमाचल और पंजाब के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त एडवांस में जारी

खबर शेयर करें -

देहरादून: केंद्र सरकार ने हालिया प्राकृतिक आपदा से प्रभावित उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के किसानों को बड़ी राहत देते हुए पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त एडवांस में जारी कर दी है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली से यह किस्त जारी की। उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी देहरादून सचिवालय से इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए।


 

उत्तराखंड के किसानों को ₹157.86 करोड़ की राशि

 

यह भी पढ़ें 👉  कूड़े के खिलाफ बाली की अनोखी स्ट्राइक ! जहां लगता था कूड़े का ढेर, अब वहां गूंजेगा स्वच्छता का संदेश “कचरा ना फेंके इधर-उधर, यह शहर भी है आपका घर”

उत्तराखंड के किसानों को मिली राहत का विवरण इस प्रकार है:

  • लाभार्थी किसान: 7,89,297 किसान
  • जारी राशि: ₹157.86 करोड़

यह धनराशि सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आपदा की स्थिति को देखते हुए यह राशि एडवांस में जारी की गई है, जिससे प्रभावित किसानों को अपनी फसलों और खेती को फिर से तैयार करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सीएम धामी की हाईलेवल समीक्षा बैठक: सड़कों पर नमाज बर्दाश्त नहीं, तय स्थलों पर ही हो धार्मिक गतिविधियां; चारधाम यात्रा को लेकर अफसरों को कड़े निर्देश

 

उत्तराखंड के लिए ₹100 करोड़ की अतिरिक्त सहायता की मांग

 

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र सरकार से प्राकृतिक आपदा के कारण कृषि एवं उद्यान क्षेत्र में हुए नुकसान की भरपाई के लिए ₹100 करोड़ की अतिरिक्त सहायता की मांग उठाई है।

मंत्री जोशी की इस मांग पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने उत्तराखंड सरकार से जल्द प्रस्ताव भेजने को कहा, जिसे भारत सरकार प्राथमिकता के आधार पर संस्तुति देगी।

यह भी पढ़ें 👉  हेल्थ इंश्योरेंस: भरोसे के कारोबार में संकट के समय लापरवाही पर कंपनी के साथ-साथ अब एजेंट पर भी होगा कानून का शिकंजा !

मंत्री जोशी ने इस त्वरित राहत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।