पहले गूगल मैप ने दिया धोखा,फिर गलत दिशा बताने के कारण खेत में फसी कार को निकालने के लिए आए मददगार ही कार को लेकर हुए फरार

First Google Map cheated, then due to giving wrong direction the helpers who came to rescue the car stuck in the field ran away with the car.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,सहारनपुर।उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गूगल मैप पर भरोसा कर फंसने का मामला सामने आया है। गूगल मैप के गलत डायरेक्शन के कारण एक अनोखी घटना सामने आई है। बदमाशों ने मदद के बहाने एक युवक की कार लूट ली। मामला सहारनपुर के थाना देवबंद क्षेत्र का है। मेरठ निवासी फिरोज अपने साथी नौशाद के साथ 5 फरवरी की रात वैगन-आर कार से शामली जा रहा था। गूगल मैप पर गलत दिशा बताने के कारण वह खेत में गाड़ी के साथ फंस गया। इसी दौरान उसके साथ गाड़ी लूट की घटना घट गई।

क्या है पूरा मामला?

मेरठ का रहने वाला फिरोज अपने साथी नौशाद के साथ 5 फरवरी को शामली जा रहा था। रोहाना टोल पर उसे अपने दोस्त लियाकत से मुलाकात करन थी। लियाकत ने उसे शामली करनाल चौक से सहारनपुर रोड पर जाने की सलाह दी। गूगल मैप लोकेशन शेयर किया। फिरोज ने गूगल मैप पर लोकशन लगाकर यात्रा शुरू की। रात करीब दो बजे फिरोज रास्ता भटक गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट की तिथि घोषित: 25 अप्रैल को सुबह 11 बजे आएगा हाईस्कूल व इंटर का परिणाम

फिरोज अपनी कार के साथ गांव में खेतों की तरफ जाकर फंस गया। उसने लियाकत को फोन मिलाया। स्थिति की जानकारी दी। लियाकत ने उसे हाइवे की तरफ लौटने का कहा। फिरोज कार बैक करने लगा तो वह गेहूं के खेत में जाकर फंस गया। फिरोज और नौशाद ने वहां से गुजर रहे युवकों से मदद मांगी। कुछ देर में तीन और लोग वहां पहुंच गए। वे कार निकालने में फिरोज की मदद करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  “काशीपुर में महिलाओं के आधुनिक फैशन को मिला नया ठिकाना ‘भारतीयम वस्त्रा’ - दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

मदद कर रहे लोगों ने फिरोज और नौशाद को फंसाया। उन्हें कार को निकालने के लिए धक्का लगाने को कहा। इस दौरान एक युवक कार की ड्राइविंग सीट पर बैठ गया। जैसे ही कार बाहर निकली, वह वाहन लेकर फरार हो गया। बाकी आरोपी भी बाइक पर भाग निकले। कार में फिरोज का मोबाइल भी था।

हालांकि, फिरोज की जेब में उसका दूसरा मोबाइल था। उसने तत्काल डायल-112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। फिरोज और नौशाद ने देवबंद थाने पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर आसपास के गांवों में छानबीन शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: समुदाय विशेष के युवक पर शोषण का आरोप, भड़का आक्रोश; व्यापारियों ने बाजार बंद कर कोतवाली में दिया धरना

पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिरोज ने एफआईआर में बताया है कि गूगल मैप की वजह से वह गलत रास्ते पर चला गया था, जिससे यह घटना घटी। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।