युवती की निर्मम हत्या कर कूड़े के ढेर में फेंका शव; गला रेतने के बाद पहचान छिपाने को कुचला चेहरा, जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें -
देहरादून। राजधानी देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जामुनवाला इलाके में एक युवती की बेहद निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात हमलावरों ने युवती की हत्या करने के बाद उसके शव को एक बोरे में बंद किया और जामुनवाला स्थित कूड़े के ढेर में छिपाकर ऊपर से कचरा डाल दिया। बुधवार शाम स्थानीय लोगों द्वारा बोरे से दुर्गंध आने और खून बहता देख पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद इस जघन्य वारदात का खुलासा हुआ।

गला रेतने के बाद बेरहमी से कुचला चेहरा, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम जब कुछ स्थानीय निवासी जामुनवाला में कूड़ा फेंकने के लिए गए, तो उन्होंने कचरे के नीचे दबे एक बोरे से तेज दुर्गंध आती महसूस की और उससे खून रिसता हुआ देखा। अनहोनी की आशंका पर उन्होंने तत्काल प्रेमनगर थाना पुलिस को सूचित किया।
सूचना मिलते ही एसपी सिटी शेखर सुयाल और प्रेमनगर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने तत्काल फोरेंसिक (FSL) टीम को मौके पर बुलाया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती का गला धारदार हथियार से बुरी तरह रेता गया है और उसकी पहचान छिपाने के उद्देश्य से चेहरे को भी बेरहमी से कुचला गया है।

कहीं और हत्या कर शव फेंकने की आशंका, सीसीटीवी और गुमशुदगी खंगाल रही पुलिस

मृतका ने सूट-सलवार पहना हुआ है, लेकिन तलाशी के दौरान उसके पास से कोई भी ऐसा दस्तावेज या पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ है जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
शव की स्थिति को देखते हुए इसके लगभग दो दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को अंदेशा है कि युवती की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई है और साक्ष्य मिटाने के इरादे से शव को बोरे में भरकर यहां कूड़े के ढेर में फेंका गया है। मृतका की पहचान सुनिश्चित करने के लिए शहर के सभी थानों में उसकी तस्वीर भेजी गई है और हाल के दिनों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस घटनास्थल की ओर आने-जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आसपास के निवासियों से पूछताछ कर हत्यारों का सुराग लगाने में जुटी है।
यह भी पढ़ें 👉  गर्म कपड़ों पर चढ़ा मंदी का साया! ठंड ने नहीं पकड़ी रफ्तार तो व्यापारियों के माथे पर खिंची चिंता की लकीरें
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मोबाइल के दुष्परिणाम ने बढ़ाई चिंता; 10 वर्षीय बालक पर 6 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया