पति-पत्नी और वो के चक्कर में पिता बना कातिल, बेटे की उम्र के युवक से महिला का था अफेयर
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पति, पत्नी और वो का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां पति ने पत्नी के नाजायज संबंधों से परेशान होकर उसकी हत्या कर दी. इतना ही नहीं हत्या के बाद आरोपी पति खुद थाने पहुंचता है और तहरीर देकर पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूला है. आरोपी ने तहरीर में पत्नी के अवैध संबंध का जिक्र किया है.
बता दें कि पत्नी के अवैध संबंधों के कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था. दिलचस्प बात ये है कि महिला का अपने बेटे की उम्र के युवक से नाजायज संबंध था. इस बात की जानकारी होने के बाद भी पति ने अपनी पत्नी को समझाया था और युवक से अवैध संबंध को खत्म करने की हिदायत भी थी. बावजूद इसके महिला युवक से अवैध रिश्ता कायम करने पर अड़ी थी. इसके साथ ही पति, पत्नी और वो को लेकर पुलिस ने भी समझौता कराया था. लेकिन इन सब के बाद भी महिला का अफेयर चलता रहा. ऐसे में पत्नी के अवैध संबंध से तंग आकर पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी.

जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल ये पूरा मामला गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र के खुर्रमपुर इलाके का है. जहां का रहने वाला शरदचंद्र पाल पहले स्कूल बस चलाता था. लेकिन, कुछ साल पहले उसने अपने घर में ही किराने की दुकान खोल ली. परिवार में शरदचंद्र के अलावा उसकी पत्नी नीलम पाल (47) और एक बेटा और बेटी रहते थे. बेटी ग्रेजुएशन कर रही है. वहीं, बेटा अभी 10वीं में पढ़ता है. जबकि, घर के उपरी हिस्से में किराएदार रहते हैं.
आरोपी पति के मुताबिक उसकी पत्नी का एक युवक से अवैध संबंध था. युवक उसकी पत्नी की उम्र से करीब 25 साल छोटा है. कई बार पत्नी और युवक के संबंध को शरदचंद्र रंगे हाथ पकड़ भी चुका था. इस बात को लेकर घर में काफी विवाद भी होता रहा. हालांकि शरदचंद्र ने खुद पत्नी और युवक को साथ बैठाकर भी अलग होने की बात समझाई थी. लेकिन दोनों नहीं माने. इतना ही नहीं इस मसले को लेकर कई बार राजघाट थाने पर भी पंचायत हुई और पुलिस ने सुलह-समझौता कराकर दोनों को घर भेज दिया. लेकिन, नीलम और प्रेमी युवक से कभी अलग नहीं हो पाई. इसे लेकर शरदचंद्र काफी परेशान था. इसी गुस्से और सामाजिक लोक लाज से तंग आकर उसने अपनी पत्नी की हत्या को अंजाम दे डाला.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

