नैनीताल में भारी बारिश का असर: 95% होटल बुकिंग रद्द, सोशल मीडिया की अफवाहों से पर्यटन कारोबार प्रभावित

खबर शेयर करें -

नैनीताल: उत्तराखंड में जारी प्राकृतिक आपदा और भारी बारिश का सीधा असर नैनीताल के पर्यटन कारोबार पर पड़ रहा है। भूस्खलन और सड़कों पर मलबा आने की खबरों के साथ-साथ मौसम विभाग के रेड अलर्ट ने पर्यटकों को नैनीताल आने से रोक दिया है। इसके चलते होटल और स्थानीय व्यापारी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।


 

95% बुकिंग रद्द, अफवाहों से फैला डर

 

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में लगभग 95% होटल बुकिंग रद्द हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे भूस्खलन के वीडियो और रील्स ने एक भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है, जबकि नैनीताल और इसके आसपास के अधिकांश पर्यटन स्थल पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल क्लब में 'छात्र संवाद' कार्यक्रम का आयोजन: वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंदन दुर्गापाल बोले— 'शिक्षा ढांचे में आमूलचूल सुधार बिना समृद्ध उत्तराखंड अधूरा'

दिल्ली से आए कुछ पर्यटकों ने भी इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर जो डर दिखाया गया था, असल में हालात उससे काफी अलग और सामान्य हैं।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर की ऐतिहासिक धरोहर द्रोणा सागर को अब मिलेगा नया स्वरूप, द्रोणासागर के विकास के लिए महापौर दीपक बाली एक्शन मोड में

 

व्यापारियों का व्यवसाय प्रभावित, सही जानकारी की मांग

 

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि मानसून में पर्यटकों की संख्या में कमी आती है, लेकिन इस बार अफवाहों और आपदा की खबरों ने पर्यटन को लगभग पूरी तरह से ठप कर दिया है। उनका मानना है कि नैनीताल पूरी तरह सुरक्षित है और प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। अब जरूरत इस बात की है कि सही जानकारी लोगों तक पहुंचे, ताकि पर्यटन कारोबार फिर से पटरी पर आ सके।

यह भी पढ़ें 👉  गौलापार में भीषण सड़क हादसा: नौ स्कूली बच्चों से भरी वैन और स्कॉर्पियो में आमने-सामने की भिड़ंत, चालकों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Ad