झूला झूलते समय फंदा लगने से मासूम की मौत, घर का इकलौता चिराग था मृतक

खबर शेयर करें -

 

बागेश्वर: जनपद के कफलीगैर तरमोली गांव में झूला झूल रहे एक मासूम की फंदा लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना से जहां क्षेत्र में शोक की लहर है वही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पहुंची राज्य से पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में डांडिया की धूम, क्रांति गरवाल ने जीता ‘करवा चौथ क्वीन’ का खिताब

यह भी पढ़े 👉 उत्तराखंड में आज मिले 2230 नए कोरोना संक्रमित 

मंगलवार की साम को जनपद के काफलीगैर तहसील के राजस्व पुलिस क्षेत्र के तरमोली गांव निवासी गोविंद सिंह के 12 वर्षीय पुत्र अमन घर के पास ही झूला झूल रहा था। इस दौरान अमन के गले में रस्सी का फंदा लग गया। जिस कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई। राजस्व पुलिस उपनिरीक्षक तारा दत्त पाठक ने बताया कि अमन राजकीय हाईस्कूल तरमोली में कक्षा सातवीं का छात्र था। और वह अपने घर का इकलौता चिराग था। उसकी मौत से जहां उसके परिजनों में कोहराम मचा है वहीं क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बंगाल की खाड़ी के चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर; उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी के आसार
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: सांवल्दे में बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत; दर्दनाक हादसे में एक की मौत, दो युवतियों समेत तीन गंभीर घायल