काठगोदाम : लकड़ी बीनने गए लोगों को जंगल में दिखा नर कंकाल, पुलिस ने नर कंकाल को लिया कब्जे में

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल किनारे एक नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा कि लकड़ी बीनने गए लोगों ने जंगल में नर कंकाल को देखा. नर कंकाल की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. जिसके बाद पुलिस ने नर कंकाल को कब्जे में लिया है. पहचान के लिए पुलिस कंकाल का डीएनए टेस्ट कराएगी.

बताया जा रहा है कि दमुवाढूंगा वार्ड 37 और 36 के पीछे घना जंगल है और इस जंगल के बीच से कमेटिया बरसाती नाला गुजरता है. लोग रोज की तरह जंगल से लकड़ियां लेने गए थे. उनकी नजर नाले के अंदर नर कंकाल की खोपड़ी पर पड़ी. मौके पर नर कंकाल की हड्डियां और कपड़े भी पड़े हुए थे, जो बिखरे पड़े थे. पहचान के नाम पर सिर्फ कपड़े थे. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे खेड़ा चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने मौके पर मौजूद लोगों से नर कंकाल की शिनाख्त के प्रयास कराएं, लेकिन पहचान हो नहीं पाई. पुलिस जांच पड़ताल में क्षेत्र से किसी के गुमशुदा होने की जानकारी भी नहीं मिली.

यह भी पढ़ें 👉  अपना वार्ड हो या पूरा शहर, जनता की पुकार पर दौड़े चले आते हैं गुरविंदर चंडोक!

कंकाल को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया. कंकाल पर मिले कपड़ों से शिनाख्त के प्रयास किए गए हैं. डीएनए सैंपल भेजा जाएगा, ताकि पहचान में मदद मिल सके. रिपोर्ट आने से पहले हत्या या हादसे को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता. आसपास के थानों और चौकियों से लोगों की गुमशुदगी के संबंध में जानकारी मांगी गई है. फिलहाल नर कंकाल वयस्क व्यक्ति का बताया जा रहा है. डीएनए रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.कपड़े सील कर रख लिए गए हैं.दीपक बिष्ट काठगोदाम थानाध्यक्ष ।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की तीन छात्राएं एक साथ लापता, 24 घंटे बाद भी नहीं लगा कोई सुराग; परिजनों में मचा हड़कंप, कोतवाली पुलिस ने शुरू की तलाश

बताया जा रहा है कि जिस क्षेत्र में नर कंकाल मिला है, वहां आसपास नशे का काम करने वालों का आना-जाना लगा रहता है. नशेड़ी आए दिन यहां अनैतिक कार्य भी करते हैं. अंदेशा लगाया जा रहा है कि उन्हीं में से किसी का यह शव हो सकता है.

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी गढ़वाल: रिखणीखाल के कलवाड़ी गांव के पास इको वाहन 300 मीटर गहरी खाई में गिरा, 8 लोगों की मौत व 4 घायल; पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया बचाव अभियान
Ad