दुल्हन के हाथों की मेहंदी अभी छुटी भी नहीं थी की कोरोना ने छीन लिया सुहाग

खबर शेयर करें -

चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जनपद से बेहद दुखद खबर, कोरोना ने मात्र 2 सप्ताह में ही छीन लिया सुहाग। दुल्हन के हाथों की मेहंदी अभी छुटी भी नहीं थी विधवा हो गई।

जिले में कोरोना से एक शिक्षक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शिक्षक की शादी हुए केवल दो सप्ताह बीते थे। दो सप्ताह बाद ही दुल्हन विधवा हो गई। जवान बेटे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। शिक्षक ने खटीमा के एक निजी अस्पताल में दमा तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि चंपावत जिले ब्लॉक स्याला गांव निवासी बुंगाख्याली राजकीय प्राथमिक स्कूल के 26 वर्षीय शिक्षक रूप लाल विश्वकर्मा पुत्र बची राम की बरात विगत 24 अप्रैल को खटीमा गई थी।शादी से घर लौटने के के बाद उन्हें कुछ दिक्कत आयी तो उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया। शादी के तीन दिन बाद उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली।
यह भी पढ़ें 👉 कोविशील्ड वैक्सीन की एक लाख डोज पहुंची देहरादून,कल से होगा वैक्सीनेशन शुरू 18 से 44 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  किन्नरों की मनमानी पर नगर निगम का शिकंजा, अब खुशी के आयोजनों में 5100 रुपये से ज्यादा नहीं ले सकेंगे

इसके बाद कुछ दिनों तक गांव मेें ही उसे होम आइसोलेशन में रखा गया। लेकिन इस बीच उसकी तबीयत बिगडऩे लगी तो परिजनों ने उसे खटीमा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान अस्पताल में शिक्षक ने दम तोड़ दिया। शिक्षक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जिस घर में शादी की खुशियां अभी ठीक ढग़ से भी नहीं मनाई थी वहां मातम पसर गया। मात्र 14 दिन में नवी नवेली दुल्हन विधवा हो गई। मृृतक का बड़ा भाई शंकर राम भी कोरोना पॉजिटिव है। वह भी शिक्षक हैं। उन्हें भी खटीमा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन ज्यादा खराब होने पर उसे अब हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर में अतिक्रमण हटाने गई टीम का भारी विरोध: संजय और मस्जिद कॉलोनी में नोटिस चस्पा करने पर भड़के लोग; किच्छा विधायक के हस्तक्षेप के बाद बैरंग लौटा प्रशासन
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के कारोबार को रफ्तार देने के लिए बाली का मास्टर स्ट्रोक, ढेला किनारे पेट्रोल पंप की जगह बनेगा करोड़ों का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स