उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से गैरसैंण में, 5000 करोड़ का अनुपूरक बजट होगा पेश

खबर शेयर करें -

गैरसैंण: उत्तराखंड विधानसभा का चार दिवसीय मानसून सत्र मंगलवार, 19 अगस्त से गैरसैंण में शुरू हो रहा है। सत्र के पहले दिन सरकार 5,000 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट और कुल नौ विधेयक पेश करेगी। यह बजट मुख्य रूप से बुनियादी ढांचे के विकास और नई योजनाओं के लिए होगा।


 

कांग्रेस घेराव की तैयारी में

 

यह भी पढ़ें 👉  जो दशकों में कोई नहीं कर पाया, उसे धामी कैबिनेट तक पहुंचाने में दीपेंद्र ने निभाई अहम भूमिका, बिंदुखत्ता वालों को मिली बड़ी सौगात… अब 2027 पर निगाहें!

विपक्षी दल कांग्रेस ने नैनीताल अपहरण कांड और राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। इसके अलावा, अन्य राजनीतिक संगठन भी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे:

  • यूकेडी (UKD): 19 अगस्त को गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर विधानसभा का घेराव करेगी।
  • किसान मोर्चा: सभी 70 विधायकों के खिलाफ प्रदर्शन करेगा।
  • कांग्रेस: 20 अगस्त को चिकित्सकों की नियुक्ति को लेकर विधानसभा का घेराव करेगी।
यह भी पढ़ें 👉  जब नाम ही दीपक है, तो काशीपुर में अंधियारा कैसे टिकेगा! बाली की स्वच्छता मुहिम को पलीता लगाने वालों की अब खुलेगी पोल

 

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

 

सत्र के मद्देनजर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मेहलचौंरी और मालसी में अस्थायी जेलों की व्यवस्था की गई है। बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद ने कहा कि आपदा से जूझ रहे राज्य को सरकार से उम्मीद है कि वह इन मुश्किल हालात में कैसे काम कर रही है, इस पर ध्यान देगी।

यह भी पढ़ें 👉  आरटीओ के नाम पर अवैध वसूली व फर्जीवाड़ा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एसटीएफ और पंतनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; 75 आरसी, 7 डीएल व लैपटॉप-प्रिंटर बरामद
Ad