सास को हुआ अपने ही दामाद से प्यार, ससुर को पता चला तो करवा दी दोनों की शादी, विदा भी किया

खबर शेयर करें -

बिहार के बांका जिले से हैरान कर देने वाली प्रेम कहानी सामने आई है, जहां पर एक सास को अपने ही दामाद से प्यार हो गया। महिला के पति को जब इस अफेयर का पता चला तो उन्होंने दोनों की शादी करवा दी और फिर पत्नी को विदा भी किया।

 बेटी का हो गया था देहांत जानकारी के मुताबिक, मामला बांका के थाना अंतर्गत छत्रपाल पंचायत के हीर मोती गांव का है। हीर मोती गांव निवासी 55 वर्षीय दिलेश्वर दर्वे की पत्नी गीता देवी (45 वर्षीय) को अपने ही दामाद सिकंदर यादव से प्यार हो गया। इसके बाद जब इस अफेयर का ससुर को हुआ तो उन्होंने दोनों की शादी करवा दी। बताया जा रहा है कि गीता देवी की पुत्री की शादी 30 वर्ष पूर्व कटोरिया थाना क्षेत्र के धोवनी गांव निवासी सिकंदर यादव से हुई थी। एक साल पहले ही सिकंदर यादव की पत्नी का देहांत हो गया था। वही पत्नी के मरने के बाद ही सिकंदर यादव का अपनी सास पर दिल आ गया और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। हाल ही में युवक अपने ससुराल हीर मोती पहुंचे था। दोनों के ऊपर उनके ससुर को संदेह हुआ, जिस पर उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय ग्रामीणों को दी। फिर गांव में पंचायत रखी गई और ग्रामीणों के समक्ष दामाद और सास ने अपने प्यार का इजहार किया।  इस अनोखी शादी की हर तरफ हो रही चर्चा वहीं, इसके बाद महिला के पति और गांव वालों ने दोनों की शादी कर दी। इतना ही नहीं, महिला के पति ने आज शनिवार को बांका न्यायालय में दोनों की कोर्ट मैरिज भी करवा दिया और फिर अपनी पत्नी को दामाद के साथ विदा कर दिया। वहीं, अब ये शादी पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दामाद का पुत्र और पुत्री भी है।