कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 2 मई, 2023 का राशिफल और आज का पंचांग

खबर शेयर करें -

ज्योतिष के अनुसार आज मंगलवार, 2 मई, 2023 का दिन आपके लिए बहुत ही खास है और साथ ही देखिए आज का पंचांग। साथ ही आज कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज सभी राशियों के लिए सितारे क्या कहते हैं।

पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:40, काशी-प्रात: 05.21, देहरादून-प्रात: 05:34 बजे।

दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:56, काशी-सायं 06:28, देहरादून-सायं 06:55 बजे।

दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप. 03.50, काशी-प्रात: 03:26, देहरादून-प्रात: 03:46 बजे।

दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 04:10, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 03:47, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 04:07।

राहुकालम 03:00 बजे से 04:30 बजे तक। राष्ट्रीय वैशाख 12, शक् संवत् 1945। वैशाख शुक्ल द्वादशी, संवत् 2080, सौर (मेष) वैशाख मास की 19, प्रविष्टें। सव्वाल 11, हिजरी 1444 (मुस्लिम)।

बसन्त ऋतु। वैशाख शुक्ल पक्ष द्वादशी रात्रि 23:17 बजे तक, तदन्तर त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 19:41 बजे तक, तदन्तर हस्त नक्षत्र प्रारम्भ। व्याघात योग पूर्वा. 11:50 बजे तक, तदन्तर हषर्ण योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात कन्या राशि में ही संचरण करेगा। प्रदोष 13, व्रत।

दैनिक राशिफल (Horoscope)

मेष : परिजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। क्षमता से आधिक व्यय से परेशान होंगे। मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे।

बृषभ : महत्वपूर्ण निर्णय लेने में दुबिधाग्रस्त होंगे। घरेलू जरुरतों की पूर्ति में साधनाभाव से मन परेशान होगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। रोजगार की समस्याओं से चिंतित होंगे।

मिथुन : किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। परिवार में श्रेष्ठजनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। ईश्वरीय कृपा से कठिन से कठिन स्थिति में निपटने में सक्षम होंगे।

कर्क : ईश्वरीय आस्था से समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी। थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी।

सिंह : असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। भविष्य के प्रति कुछ नकारात्मक विचार मन को परेशान करेंगे। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या : बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। परिवार में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने पर ध्यान केंद्रित करें। परिजनों का भरपूर सान्निध्य प्राप्त होगा। घर में खुशहाली रहेगी।

तुला : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। दूसरों के कमियों का आंकलन ईश्वर पर छोड़ दें।

वृश्चिक : घरेलू संबंधों में कटुता जैसी स्थिति को न न बनने दें। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें।

धनु : दूसरों की बात इधर से उधर करना ठीक नहीं है तथा बिना वजह दूसरों की आलोचना करना की ठीक नहीं है। किसी विपरीतलिंगी सम्बन्ध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव।

मकर : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। दूसरों की आलोचना का असर अपने मनोबल पर न पड़ने दें। घरेलू दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।

कुंभ : समय के साथ धीरे-धीरे सब कुछ समान्य होगा। ईश्वरीय आस्था से उत्साह में वृद्धि होगी। घरेलू समस्याओं को हल करने हेतु मन में नये-नये विचार उत्पन्न होंगे। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें।

मीन : कुछ भविष्य संबंधी चिंताएं मन को परेशान करेंगी। आर्थिक अभाव से मन परेशान होगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति में साधनाभाव आड़े आएगा। बुजुर्ग लोगों के स्वास्थ के प्रति सावधानी अपेक्षित है।