जेठानी की वजह से खुल गया देवरानी का ऐसा राज, पति को नहीं हो रहा यकीन…; शर्म से झुक गईं आंखें

आगरा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक जेठानी की गलती से देवरानी की छिपाया हुआ गहरा राज खुल गया। दरअसल हुआ कुछ ये कि देवरानी के जिन फोटो को जेठानी मोबाइल में सेव करना चाहती थी, उन फोटो को उसने इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया।
ये फोटो जब वायरल हुए तो देवरानी के होश उड़ गए। पति ने भी वायरल हो रहे इन फोटो को देख लिया, जिसके बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया। घर की दहलीज से निकलकर ये मामला परिवार परामर्श केन्द्र पहुंचा, जहां काउंसलर्स के सामने समझौते का प्रयास कराया गया, लेकिन बात नहीं बन सकी।
ये है मामला
पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले परिवार परामर्श केन्द्र में गुरुवार को पति और पत्नी के बीच हुए विवाद का एक ऐसा मामला पहुंचा, जिसमें विलेन जेठानी निकली। हुआ कुछ ऐसा कि देवरानी के अपने प्रेमी के साथ वीडियो चैटिंग करने के कुछ स्क्रीन शॉट थे। ये फोटो किसी तरह जेठानी के हाथ लग गए। बताया गया है कि जेठानी ने इन फोटो के अपने मोबाइल में सेव करने की जगह इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। ये फोटो वायरल होने लगे।
पति रह गया हैरान
वायरल हो रहे इन फोटो पर नजर जब पति की पड़ी तो वो हैरान रह गया। उसने पत्नी से पूछताछ की, जिसके बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया। इसके बाद ये मामला परिवार परामर्श केन्द्र पहुंचा, जहां काउंसलर्स ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके बाद काउंसलर्स ने दोनों को अगली तारीख दी है।
9 महीने पहले हुई शादी
बताया गया है पत्नी खंदौली थाना क्षेत्र की रहने वाली है, जबकि पति हाथरस का है। 9 महीने पहले ही दोनों का विवाह हुआ है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

